बिहार के पटना में पुलिस चेकिंग के दौरान एक स्कूटी से 12 लाख रुपए का कैश बरामद हुआ. पुलिस ने कैश के साथ स्कूटी सवार युवक-युवती को भी हिरासत में ले लिया है. मामले में पुलिस और इनकम टैक्स विभाग जांच कर रहे हैं.
स्कूटी से बड़ी मात्रा में मिला कैश
बिहार में पुलिस चेकिंग के दौरान एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. राजधानी पटना में पुलिस चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान लाखों रुपयों में कैश बरामद हुआ. जानकारी के मुताबिक दीघा थाना क्षेत्र में मौजूद जेपी सेतु पर हो रही चेकिंग के दौरान स्कूटी से 12 लाख 1 हजार रुपए का कैश बरामद किया है. इस पूरे मामले में पुलिस ने स्कूटी पर सवार युवक और युवती को हिरासत में लिया है.
चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़े 12 लाख
जानकारी के मुताबिक जेपी सेतु पर वाहन चेकिंग अभियान चल रहा था. इसी दौरान पुलिस ने एक युवक और युवती सवार स्कूटी को देखा. स्कूटी के ऊपर बड़ा सूटकेस रखा था, जिसके चलते पुलिस को उस स्कूटी के ऊपर शक हुआ. पुलिस ने शक के तौर पर उस स्कूटी को जांच के लिए रोका और तलाशी शुरू कर दी. जिसके बाद जब पुलिस ने तलाशी करते हुए सूटकेस खोला तो उसमें 12 लाख 1 हजार रुपए का कैश मिल.
दोनों से शुरू की पूछताछ
जब सूटकेस से इतनी बड़ी मात्रा में कैश बरामद हुआ, तो पुलिस ने तुरंत ही स्कूटी सवार युवक-युवती से पूछताछ शुरू कर दी. पुलिस ने दोनों ने इस कैश के सोर्स के बारे में पूछताछ की, जिसके बाद सोर्स के बारे में दोनों में से कोई भी सही से जवाब न दे सका. जिसके बाद पुलिस ने दोनों को तुरंत ही हिरासत में ले लिया. इस मामले में पुलिस ने तुरंत ही तफ्तीश शुरू कर दी.
इनकम टैक्स विभाग कर रहा जांच
इस पूरे मामले को देखते हुए पुलिस ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी सूचित किया. जिसके बाद मौके पर अधिकारियों ने पहुंचकर कैश से जुड़े डॉक्यूमेंट्स की जांच को शुरू कर दिया. इस कैश के पीछे के उद्देश्य को पता किया जा रहा है. एएसपी लॉ एंड ऑर्डर दिव्यांजलि जायसवाल ने इस मामले में बताया है कि पुलिस इस कैश के सोर्स की जांच कर रही है और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट भी पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहा है.
यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, बुलडोजर चलने से पहले भड़क गई भीड़, पुलिस ने 1 दर्जन उपद्रवी किए गिरफ्तार
