पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत से संबंधित एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यह खबर उनके चाहने वाले लोगों के लिए बेहद चिंताजनक है. दरअसल, इमरान खान जेल में बंद ये बात सब को पता है लेकिन अभी के समय उनके स्वास्थ्य से संबंधित एक गंभीर खबर देखने को मिल रही है. जानकारी के अनुसार उनकी आंखों में एक खतरनाक बीमारी सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूजन होने की खबर आ रही है. यह बीमारी इतनी खतरनाक है कि यह उनकी आंखों से देखने की क्षमता को भी छिन सकती है.
क्या है सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूजन बीमारी है?
सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूजन आंखों को प्रभावित करने वाली एक खतरनाक बीमारी है. इसमें रेटिना की मेन वाली नस में खून का थक्का जमने लगता है. इसके कारण आंख के अंदर ब्लड सर्कुलेट नहीं होता है. इन्हीं कारणों की वजह से मरीज को दिखाई देने में तकलीफ होने लगती है. बता दें कि इस बीमारी का इलाज समय पर नहीं होता है तो यह बीमारी आपके आंखों की रोशनी को भी छिन लेती है. सूत्रों के मुताबिक इमरान खान की जिस आंख में यह दिक्कत हो रही है. वह उनकी दाहिनी आंख है. उन्हें उसमें दिखाई देने में काफी परेशानी हो रही है.
जेल प्रशासन पर लग रहे आरोप
डॉक्टरो ने इस बीमारी का इलाज जेल परिसर में न होने की बात की है. इसके लिए उन्हें ऑपरेशन और कुछ जरूरी मेडिकल सुविधाओं की जरूरत है. हालांकि, जेल प्रशासन द्वारा इलाज जेल के अंदर की करवाने का प्रयास किया जा रहा है. लास्ट बार वह अक्तूबर 2024 में अपने पर्सनल डॉक्टर से मिले, जिसके बाद इस्लामाबाद हाई कोर्ट के निर्देश के बाद भी उन्हें डॉक्टरों से मिलने की आजादी नहीं दी गई है. इमरान की पार्टी का कहना है कि उन्हें इलाज समय पर नहीं मिल रहा है. साथ ही जेल प्रशासन उन्हें बार-बार अंदर ही इलाज करवाने के लिए बोल रहा है. बता दें कि वह 2018 से लेकर 2022 तक वह पाकिस्तान के PM बनकर रहे थे. साथ ही उनके घरवाले, पार्टी के लोग और उनके वकील प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें: BSNL में चाहिए जॉब? निकली बंपर भर्ती! जल्द करें अप्लाई वरना हाथ से निकल जाएगा मौका
