BSNL ने 2026 के लिए पदों पर भर्ती का ऐलान किया है. उन्होंने सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों की भर्ती जारी की है. यह पोस्ट उन लोगों के लिए सुनहरा अवसर है. जो टेलीकॉम और फाइनेंस सेक्टर में है. BSNL ने आधिकारिक वेबसाइट पर इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. अगर आप भी चाहते हैं, कंपनी में जॉब करना. तो जल्द से जल्द फार्म को भर लें. इसमें ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 फरवरी 2026 को सुबह के 10 बजे से शुरू हो चुकी है. वह उम्मीदवार जो इच्छुक है. वह BSNL की ऑफिसियल वेबसाइट bsnl.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं. इस फार्म को भरने की अंतिम तारीख 7 मार्च 2026 है. वहीं, बात करें उसमें सुधार की तो आप 15 मार्च 2026 तक कर सकते हैं.
कितने पदों को भरा जाएगा
बता दें कि करीब 120 पदों पर भर्ती का जाएगी, जिसमें टेलीकॉम के 40 और फाइनेंस के 11 पद होंगे. BSNL ने कहा है कि यह चयन प्रक्रिया पूरी तरीके से ट्रांसपेरेंट होगी. साथ ही योग्य उम्मीदवारों को ही चुना जाएगा. हालांकि, उम्मीदवारों के पास बीटेक, इलेक्ट्रिकल या इंस्ट्रूमेंटेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स और बीई की डिग्री होनी अनिवार्य होती है. साथ ही 60 प्रतिशत अंक का होना अनिवार्य माना जाता है. अगर आप फाइनेंस स्ट्रीम से है. तो कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी और चार्टर्ड अकाउंटेंट के होने चाहिए. इन लोगों के लिए भी इन पदों में भर्ती की जा सकती है.
इस तरह होगा सिलेक्शन
उम्मीदवारों को पहले कंप्यूटर पर आधारित परीक्षा यानी टेस्ट को देना होगा. इसमें मल्टीपल च्वाइस वालें प्रश्न पूछे जाएंगे. इस परीक्षा के बाद मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी, जिसमें मेरिट में चुने गए उम्मीवार को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए लाया जाएगा. सभी टेस्ट में पास होने के बाद ही उनका चयन संभव हो पाएगा
इस तरह करें आवेदन
उम्मीदवारों को BSNL की वेबसाइट पर जाना है. इसके बाद होमपेज पर आपको About Us वाले सेक्शन में जानें के बाद Career वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपको एक लिंक मिलेगा. आप जब उनपर क्लिक करेंगे तो एक पेज खुल जाएगा. इसके बाद उम्मीदवार को सारी अहम जानकारी भरने के बाद रजिस्ट्रेशन करना है. अंतिम चरण में पंजीकरण नंबर साथ ही पासवर्ड से लॉगइन करके अपने आवेदन फॉर्म को भर देना है.
आवेदन करने के लिए GENERAL, OBC और ईडब्ल्यूएस के लोगों को 2500 रुपये शुल्क देना होगा. वह लोग अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति या दिव्यांग है. उन्हें 1250 रुपये शुल्क देना होगा. यह भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा.
