गुजरात के राजकोट जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. हाइवे पर एक तेज रफ्तार कार पुल से लगभग 8 फीट नीचे गिर गई और उसमें आग लग गई. इस हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
गुजरात में दर्दनाक हादसा
गुजरात से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. गुजरात के राजकोट जिले में गोंडल-आटकोट हाइवे शुक्रवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक छोटा उदेपुर से गोंडल की तकफ जा रही एक कार का कंट्रोल खो गया और वह पुल से लगभग 8 फीट नीचे की तरफ जा गिरी. कार के नीचे गिरने से उसमें आग लग गई. इस हादसे में कार में सवार 2 महिला शिक्षकों सहित 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
तेज रफ्तार में थी कार
पुलिस ने बताया कि यह हादसा सुबह के लगभग 5:30 से 5:45 बजे के बीच हुआ है. सुबह के लगभग 5:45 बजे 108 एंबुलेंस को इस पूरी दुर्घटना की सूचना मिली, जिसके बाद एम्बुलेंस के साथ राहत और बचान दल मौके पर पहुंच गए. इस हादसे की जांच में सामने आया कि ड्राइवर ने कार की स्पीड ज्यादा होने के कारण उससे कंट्रोल खो दिया, जिसके कारण कार पुल के नीचे जाकर गिर गई.
गिरने से जाम हो गए कार के दरवाजे
बताया जा रहा है कि जब कार पुल से नीचे गिरी तो वह पलट गई और उसमें किसी कारण से आग लग गई. शुरुआती जांच में आग लगने के पीछे की वजह फ्यूल रिसाव या शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है. कार इतनी बुरी तरह से नीचे गिरी, कि उसके दरवाजे जाम हो गए और अंदर बैठे तीनों लोग किसी भी तरह से बाहर नहीं निकल पाए. जिसके बाद कार बुरी तरह से जलने लगी और तीनों की बुरी तरह से जलकर मौत हे गई.
कटर से काटे गए कार के दरवाजे
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद में गोंडल की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तो कार पूरी तरह से जल चुकी थी. कार के पलटने के कारण सभी शवों को बाहर निकालना काफी मुश्किल हो गया जिसके चलते दमकल कर्मियों को हाइड्रोलिक और कटर की मदद से कार के दरवाजों को काटकर शवों को बाहर निकाला गया.
यह भी पढ़ें- फर्जी वर्दी, नकली ID और सायरन वाली गाड़ी! IPS बनकर करता था लोगों से ठगी; दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा
