Budget news: 2026 के बजट को 1 फरवरी दिन रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश कर दिया है. इसके बाद सभी लोग जानने के लिए इच्छुक है कि आखिर किन-किन चीजों में कैसा बदलाव किया गया है. इसी पर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि अब 15000 स्कूलों साथ ही 500 कॉलेजों में कंटेट क्रिएटर लैब को बनाया जाएगा.
क्यों लिया गया है यह फैसला
दरअसल, सरकार का कहना है कि आने वाले समय में इन क्षेत्रों जैसे गेमिंग, एनीमेशन और कंटेंट क्रिएशन जैसे क्षेत्रों में रोजगार के बढ़ने की संभावनाएं जताई जा रही है. हालांकि, इसका एक फायदा और होगा कि यह युवा पहले ही डिजिटल दुनिया में अपने पैर रखने के लिए तैयार हो जाएंगे. साथ ही उन्हें नए रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे.
क्या होगा इन लैब में
बता दें कि इस लैब्स में सभी को डिजिटल रूप से कंटेंट बनाने की प्रक्रिया को सिखाया जाएगा. इनमें कई चीजों को सिखाया जाएगा. इसमें
वीडियो को एडिट
वीडियो को बनाना
ग्राफिक डिजाइनिंग
गेम डिजाइन
एनीमेशन
मोबाइल और कैमरे का प्रयोग करके प्रोफेशनल कंटेंट
साउंड रिकार्डिग जैसे काम
ये सभी चीजें छात्रों को लैब में सीखा दी जाएगी. हालांकि, बात करें तो सबसे ज्यादा गेमिंग वाले सेक्टर पर जोर दिया जाएगा. इसका मकसद बच्चों को इस इंडस्ट्री के लिए पहले से ही तैयार करना है. इन लैब्स के जरिए वह इन सभी चीजों का शुरूआती ज्ञान और उसे कैसे करना है. उसके बारे में समझ पाएंगे. ऐसा करने से अगर वह नौकरी करते हैं या अपना खुद का काम शुरू करने के लिए कदम उठाते हैं. तो वह उनको आगे बढ़ने में मदद करेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि इस सेक्टर में आगे के समय में 10 लाख से अधिक और लोग जुड़ सकते हैं. इन्हीं कारणों की वजह से सरकार इन चीजों पर खर्च कर रही है. ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चे प्रोफेशनल तरीके से इसमें आगे बढ़ते रहे और अपने करियर में तरक्की करें. छोटे हो या बड़े शहर सभी को बराबर का अवसर मिलेगा. छोटे गांव के बच्चों को भी इससे वंचित नहीं रखा जाएगा.
ये भी पढ़ें: Weekly horoscope: मेष से लेकर मीन, जानें किस राशि के लोगों के जीवन में होने वाली है धन वर्षा
