Valentine week special: वैलेंटाइन वीक जल्द ही शुरू होने वाला है. ऐसे में सभी कपल्स एक दूसरे को गिफ्ट देते हुए दिखाई देते हैं. इसी बीच कई चीजों पर डिस्काउंट की खबर सुनने को मिल रही है. हालांकि, ऐप्पल कंपनी भी इस मौके पर पीछे नहीं रही. बता दें कि ऐप्पल ने वैलेंटाइन में एक स्पेशल ऑफर की शुरूआत की है. उन्होंने अपने कई डिवाइस में शानदार छूट दी है.
कैसे मिलेगा इस अवसर का लाभ
अगर आप इस ऑफर का मजा लेना चाहते हैं. तो आप आप ऐप्पल इंडिया की ऑफिशयल वेबसाइट पर जाकर इसे देख सकते हैं. हालांकि, आपको उनके किसी भी डिवाइस पर डिस्काउंट तो नहीं बल्कि कैशबैक के जरिए फायदा उठाने का मौका मिल रहा है.
आईफोन 17 पर डिस्काउंट
ऐप्पल आईफोन 17 पर ग्राहकों को 5,000 रुपये तक का इंस्टैंट कैशबैक दिया जा रहा है. यानी 17 को 82,900 रुपये की असली कीमत में खरीदे तो वह कैशबैक के बाद केवल 77,900 रुपये का ग्राहक को पड़ेगा. साथ ही आपको उनके Audio प्रोडक्ट्स के ऊपर भी चार से लेकर दस हजार तक का कैशबैक मिल सकता है.
आईफोन 16 पर डिस्काउंट
बात करें ऐप्पल आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लस की तो उस पर ग्राहक को तुरंत 4,000 रुपये का कैशबैक मिलने का ऑफर मिल रहा है.
लैपटॉप पर मिलेगी छूट
दरअसल, MacBook Air M4 13 इंच वाले मॉडल जो 99900 रुपये लोगों के बीच लॉन्च किया था. उसे कैशबैक के जरिए 89,900 रुपये में ले सकते हैं. इसके अलावा भी इनके अन्य मॉडल पर कैशबैक दिया जा रहा था.
MacBook Pro पर 10,000 रुपये का कैशबैक यानी की कैशबैक के बाद आप 1,59,900 रुपये में खरीद सकते हैं.
ये मौका उन लोगों के लिए काफी अच्छा है. जो की इस बीच ऐप्पल कंपनी के किसी प्रोडक्ट पर अपना पैसा लगाने वाले थे. ऐसे में वह डिस्काउंट तो नहीं लेकिन इस कैशबैक के जरिए कुछ पैसों को कम कराके इस ऑफर का लुफ्त जरूर उठा सकते हैं. हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि इस बीच लोग अपने पार्टनर को गिफ्ट देने के लिए इस ऑफर की ओर और ज्यादा आकर्षित हो सकते हैं.
यहां दी गई जानकारी रिपोर्ट और विशेषज्ञों के आधार पर है. thetruth24 ऐसी किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. इसलिए किसी भी तरीके की जानकारी या सलाह से पहले इसके विशेषज्ञों से ही सलाह लें.
