UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं. बीजेपी की सहयोगी अपना दल एस ने 6 जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं. केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल एस ने रविवार को जौनपुर, बदायूं, देवरिया, झांसी समेत 6 जिलों में जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिए हैं.
डॉ. अरुण पटेल बने देवरिया जिले के जिलाध्यक्ष
अपना दल एस ने भारत सिंह पचवारा को झांसी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है. इसके साथ ही डॉ. अरुण पटेल को देवरिया जिले का जिलाध्यक्ष बनाया है. वहीं, अपना दल एस के नेता अमित चौरसिया को भी बड़ी जिम्मेदारी दी है. अमित चौरसिया को लालगंज (आजमगढ़) का जिलाध्यक्ष और शिव नायक को जौनपुर जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. पार्टी ने बदांयू से रोहिताश पटेल को भी पार्टी ने जिम्मेदारी सौंपी है. अनिल कुदारी को जालौन जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
लिस्ट जारी
इस संबंध में अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष जाटव आरपी गौतम की ओर से लिस्ट जारी कर दी गई है. इस पत्र में बताया गया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल से प्राप्त अनुमोदन के क्रम में अपना दल एस संगठन कार्यों की समीक्षा के बाद 6 जिला इकाइयों के जिलाध्यक्ष की घोषणा की गई है.
क्रम संख्या-जिला इकाई- नाम
1- झाँसी- श्री भरत सिंह पचवारा
2-देवरिया-डॉ. अरुण पटेल
3-लालगंज (आजमगढ़)- श्री अमित चौरसिया
4-जौनपुर- श्री शिव नायक
5- बदायूँ- श्री रोहिताश पटेल
6-जालौन-श्री अनिल कुदारी
वहीं इस नियुक्ति के बाद अपना दल एस के नेता संजीव सिंह राठौर का कहना है कि इन जिलों में पार्टी को मजबूती मिलेगी. उनका कहना है कि पार्टी का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. हमें पूरी उम्मीद है कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में पहले से और बेहतर परफॉर्मेंस करेगी.
ये भी पढ़ें: Weekly horoscope: मेष से लेकर मीन, जानें किस राशि के लोगों के जीवन में होने वाली है धन वर्षा
