Uttar Pradesh news: गाजियाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि यहां का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, मां ने अपने बेटे को नशा करने के लिए पैसा नहीं दिया तो उसने अपनी मां को बेरहमी से पीट दिया है. यह घटना संजय नगर जागृति विहार सेक्टर 23 की है. जानकारी के अनुसार बेटा अपनी मां को पैसा न देने के कारण काफी ज्यादा मार पीट कर था, जिसके बाद उसकी यह हरकत वहां लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. आरोपी की पहचान निशांत(44) के रूप में की गई है.
बूढ़ी मां की बेटी ने लगवाया था CCTV
मामले की जानकारी के अनुसार बूढी मां के पति प्रिंसिपल के पद से रिटायर हुए थे. हालांकि, उनकी मौत हो चुकी है. इसी कारण से बूढी मां को पेंशन मिलता था. उनकी एक बेटी भी अमेरिका में रहती है. वह वहां सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. अपनी मां की देखभाल के लिए उसने अपने घर में CCTV कैमरा को लगाया हुआ था. साथ ही उसका एक्सेस भी बेटी के पास ही था. जब निशांत अपनी मां के बाल पकड़ के उनको पैसे के लिए मार रहा था. तो बेटी ने सीसीटवी फुटेज की रिकार्डिग कॉलोनी के ग्रुप पर भेज दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और निशांत को गिरफ्तार कर लिया.
पहले भी जाता चुका है निशांत जेल
हालांकि, बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी जेल जा चुका है. इससे पहले वह अपनी पत्नी के साथ मार पिटाई करने के कारण गिरफ्तार किया गया था. इसी वजह से उसकी बीवी अपने मायके में रहती है. साथ ही निशांत के चार बच्चे भी है. पत्नी के साथ नशा करके मार पिटाई करने के कारण निशांत को 6 महीने पहले नशा मुक्ति केंद्र में भेजा गया था. अभी 3 महीने पहले ही वह नशा मुक्ति केंद्र से बाहर निकला था. इसके बाद से उसका यह वीडियो वायरल होने और पुलिस द्वारा जांच करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
हालांकि, बेटी के इस कदम से एक मां पर हो रहे अत्याचार को आसानी से रोका गया है. वीडियो में बूढ़ी मां के बालों को पकड़ कर उसे मारा जा रहा था. पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी हुई है.
ये भी पढ़ें: Weekly horoscope: मेष से लेकर मीन, जानें किस राशि के लोगों के जीवन में होने वाली है धन वर्षा
