Gold-Silver rate: सोना-चांदी भारतीय बाजारों में हर त्योहार में काफी अहमियत रखता है. शादी से लेकर त्योहार में इसकी कीमतों में काफी उतार-चढाव देखने को मिलता है. ऐसे में पिछले साल से लेकर अभी तक सोना-चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिला है. इस समय भारत में शादियों का समय है. लोग इस वक्त सबसे ज्यादा गहनों की खरीदारी करते हैं.

अगर आप भी उनमें से जो है. सोना-चांदी की कीमतों के बारे में जानना चाहते हैं.तो आइए आज हम आपको बताते है कि यूपी में आज के समय में सोना-चांदी की कीमतों में कितना बदलाव देखने को मिल रहा है.

आज के दिन बाजारों में 24 कैरेट सोने का मूल्य 1,49,680 प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 22 कैरेट सोने का मूल्य आज 1,42,550 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

हालांकि, चांदी की कीमतों में उथल-पुथल होने के कारण लोगों के बीच चांदी के मूल्यों को जानने की ज्यादा इच्छा होती है. अगर आप भी चांदी खरीदना चाहते हैं. तो आज के दिन चांदी का मूल्य 3,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है.
सोना-चांदी की इन कीमतों में बदलाव अंतराष्ट्रीय बाजारों में होने बदलावों के कारण है. दरअसल, इस समय में वहां राजनीतिक और आर्थिक गतिविधियां तेज हो चुकी है, जिसकी वजह से इसका असर बाजारों में भी देखने को मिल रहा है. हालांकि, आशंका है कि आने वाले समय में इनकी कीमतों में ठहराव देखने को मिल सकता है.
अगर आप सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं. तो इनकी कीमतों को जरूर जान कर जाइएं. हालांकि, यह कीमतें अनुमानित है. बाजरों में और इन मूल्यों में अंतर देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: राजधानी की सड़कों पर गोलियों की गूंज! आरके पुरम में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दरिंदा के पैर में लगी गोली
