पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया है. दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही ढाई साल की बच्ची को युवक ने छत पर ले जाकर दुष्कर्म किया. आरोपी रिश्ते में बच्ची का चाचा लगता था. इसके बाद आरोपी ने खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. परिवार इस घटना के बाद सदमे में है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है.
आरोपी की संदिग्ध मौत
रिश्तों को शर्मसार करने के बाद आरोपी की संदिग्ध मौत हो गई. आरोपी का शव फांसी पर लटका मिला. पुलिस का कहना प्रथम दृश्या ऐसा लग रहा कि शर्मिंदा होकर उसने फांसी लगा ली.
पढ़िए पूरा मामला
चचेरा चाचा उसे शाम साढ़े सात बजे के करीब किसी तरह एकांत में ले गया और तेज आवाज में गाना बजाकर आरोपित ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया, जिससे उसकी चीखें दबकर रह गईं. दुष्कर्म के बाद आरोपित चला गया तो घरवालों ने बच्ची की चीख-पुकार सुनी. मौके पर बच्ची खून से लथपथ हालत में पड़ी थी. बच्ची को देखकर स्वजन के पैरों तले जमीन खिसक गई. परिवार के लोगों ने सबसे पहले डायल 112 पर रात सवा आठ बजे करीब सूचना दी और उसे लेकर थाने पहुंचे, वहां से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया. मासूम का इलाज जारी है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. वारदात के बाद आरोपित फंदे पर से लटककर जान दे दी.
आरोपी ने की आत्महत्या
बताया जाता है कि रेप की घटना के लगभग एक घंटे बाद जब मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया और आरोपी को बदनामी का डर सताने लगा, तो उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को पहली नजर में ऐसा ही लगता है. आरोपी के घर के कमरे में शव मिलने की सूचना से गांव में अफरा-तफरी मच गई. इधर, घटना के बाद मासूम बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है. उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई जारी है.
ये भी पढ़ें: राजधानी की सड़कों पर गोलियों की गूंज! आरके पुरम में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दरिंदा के पैर में लगी गोली
