AAP Leader Lucky Oberoi Murder: पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गुरुद्वारा साहिब के बाहर उनके ऊपर हमला हुआ, जिसमें उनके शरीर में 5 गोलियां लगीं. जिसके बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई.
आम आदमी पार्टी नेता की हत्या
पंजाब से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. जालंधर के मॉडल टाउन में मौजूद गुरुद्वारा साहब के बाहर आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबेरॉय के ऊपर हमला हुआ. जानकारी के मुताबिक गुरुद्वारा के बाहर अज्ञात हमलावरों ने उनके ऊपर गोली ताबड़तोड़ गोलियां चलाई.
शरीर में लगीं 5 गोलियां
जालंधर के मॉडल टाउन में मौजूद गुरुद्वारा के बाहर लक्की ओबेरॉय के ऊपर हमला हुआ और उनके ऊपर गोलियां दागी गईं, जिससे उनकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक लक्की ओबेरॉय के शरीर में 5 गोलियां लगी थीं. जिसके बाद में उन्हें इलाज के लिए तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस पूरी घटना के बाद में पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.
प्राइवेट अस्पताल में कराया गया भर्ती
जानकारी के मुताबिक गुरुद्वारा साहिब के बाहर बदमाशों ने लक्की के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं जिससे उनके शरीर में 5 गोलियां लगी. इस हमले के बाद में लक्की गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन अस्पताल में उनकी मौत हो गई. इस वारदात की सूचना मिलने के बाद में पुलिस मौके पर पहुंच गई.
इस घटना की सूचना मिलने के बाद में पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने इलाके को घेरकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस इस घटना के शामिल हमलावरों की पहचान कर रही है. जानकारी के मुताबिक लक्की ओबेरॉय की पत्नी ने आम आदमी पार्टी से नगर निगम का चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. पुलिस इस मामले में जुड़े सबूतों को जुटाने में लगी हुई है.
यह भी पढ़ें- राजधानी की सड़कों पर गोलियों की गूंज! आरके पुरम में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दरिंदा के पैर में लगी गोली
