मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक 58 साल की महिला से 67 साल का बुजुर्ग काफी समय तक दुष्कर्म करता रहा. महिला ने बताया कि बुजुर्ग उसका परिचित था और धमकाकर उसके साथ लगत काम करता था.
58 साल की महिला के साथ दुष्कर्म
मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जबलपुर के रिछाई इलाके में एक 58 साल की महिला के साथ में 67 साल के बुजुर्ग ने दुष्कर्म किया है. रिछाई इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपने परिचित बुजुर्ग पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए FIR को दर्ज कराया है. जिसके बाद महिला की शिकायत पर रांझी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 67 साल के आरोपी महेश चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया है.
आरोपी को भेजा जेल
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसके पति का करीबी है. उसने बताया कि दोनों पहले एक सरकारी कार्यालय में साथ काम करते थे. इसी पहचान का फायदा उठाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया गया. जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मार देने की धमकी दी.
एक साल से कर रहा था दुष्कर्म
आरोपी महेश ने महिला को बदनामी का डर दिखाकर उसे किसी को कुछ बताने के लिए मना कर दिया. पीड़िता ने बताया कि वह एक साल पहले प्रसाद देने के लिए आरोपी के घर गई थी. उस समय पर आरोपी के घर पर कोई भी नहीं था. इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ में जबरदस्ती की थी. इसके बाद में जब भी महिला उसको अकेली मिलती थी, तो वह उसके साथ दुष्कर्म करता था.
पति को मिली जानकारी
जिसके बाद में पीड़िता के पति को इस मामले की जानकारी मिली, तो महिला ने पूरी आपबीती सुनाई. इसके बाद में शुक्रवार को महिला ने अपने पति के साथ में रांझी थाने में पुलिस को पूरी घटना बताई और शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद में आरोपी बुजुर्ग को जेल भेज दिया गया है.
यह भी पढ़ें- बहन से प्रेम और भाई से दुश्मनी! रांची में 16 साल के युवक की बेरहमी से हत्या, मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार
