रांची में प्रेम संबंध और बदला लेने की आग के चलते एक 16 साल के युवक की हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी के समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक मुख्य आरोपी मृत की बहन के साथ प्रेम संबंध में था.
16 साल के युवक की हत्या
झारखंड रांची से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 16 साल के युवक की हत्या कर दी गई. अब इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक से मृत युवक का शव बुधवार को लाजपत नगर इलाके में एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट से बरामद किया गया. इस पूरी घटना के बाद में इलाके में हड़कंप मच गया है.
मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी 24 साल का शाहिद अंसारी समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में एसपी सिटी ने बताया कि जब शाहिद से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि उसका मृत युवक की बहन के साथ में प्रेम प्रसंग चल रहा था. उसने बताया कि 15 जनवरी को वह लोहरदगा में उसकी बहन से मिलने गया था, वहां पर लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ लिया था और उसकी पिटाई कर दी थी.
साथियों के साथ मिलकर बनाई हत्या की योजना
जिसके बाद में इस पूरी घटना के कारण उसने खुद को काफी अपमानित महसूस किया और बदला लेने का फैसला किया. इसी बदले की आग के चलते उसने अपने साथियों के साथ में मिलकर लड़की के भाई की हत्या करने की योजना बनाई. पुलिस ने इस मामले को लेकर बताया कि शाहिद अंसारी ने मृत युवक को काम दिलाने का बहाना बनाते हुए एक जगह पर बुलाया था.
हत्या के बाद शव को निर्माणाधीन अपार्टमेंट में फेंका
जानकारी के मुताबिक युवक जैसे ही बताई हुई जगह पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसके ऊपर डंडों और चाकू से हमला कर दिया. आरोपियों ने हमला करके बेरहमी के साथ उसकी हत्या कर दी और युवक के शव को एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में फेंक दिया. इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और डंडों को बरामद कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
यह भी पढें- खेत में मिला युवक का शव, शरीर पर गहरे निशान और सीने में चाकू, लाश के 20 मीटर दूर मिला कुछ ऐसा कि…
