उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में खेत से एक युवक का शव मिला है. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
खेत में मिला युवक का शव
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक खौफनाक मामला सामने आया है. गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में एक खेत में युवक का शव मिला है. बताया जा रहा है कि युवक का शव खून से लथपथ मिला है. शव मिलने के बाद में ग्रमीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी. जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
युवक के शरीर पर गहरे निशान
खेत में शव मिलने से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक धारदार हथियारों से युवक की हत्या कर दी गई और बाद में खेत में उसके शव को फेंककर हत्यारे फरार हो गए. युवक के शरीर और गले के ऊपर काफी गहरे निशान मिले हैं. जिसके बाद में पुलिस ने शव मिलते ही जांच शुरू कर दी. यह पूरा मामला गीडा झाना क्षेत्र में मौजूद पेवनपुर गांव के पास के इलाके की है.
सीने में धंसा हुआ था चाकू
युवक के शव को देखकर लग रहा है कि उसकी काफी बेरहमी के साथ में हत्या की गई है. युवक के सीने में चाकू धंसा हुआ था और शरीर पर भी गहरे जख्मों के निशान हैं. जिस जगह पर युवक का शव मिला है वहां से लगभग 20 मीटर की दूरी पर पानी के पाउच और शराब की बोतलें मिली हैं. फिलहाल अभी तक मृत युवक के शव की पहचान नहीं हो पाई है.
ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना
पुलिस के अधिकारी इस मामले की जांच में जुटे हुए हैं. गांव के लोगों ने बताया कि जब वे लोग शनिवार को सुबह के समय खेत पर गए, तो वहां एक युवक का शव पड़ा हुआ थी. युवक के चारों तरफ खेत में खून फैला पड़ा था. इस मामले की सूचना तुरंत ही लोगों ने पुलिस को दी. मृत युवक के पास से ईयरबड्स मिले हैं, लेकिन उसके पास मोबाइल मौजूद नहीं था.
यह भी पढ़ें- चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग के लगी आग, रात के समय जलकर हुई मौत, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
