उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में रात के समय चारपाई पर सो रहे एक बूढ़े व्यक्ति की आग लगने के कारण मौत हो गई. मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि आग को जानबूझकर लगाया गया था. जिसमें जलने के कारण उसके पति की मौत हो गई.
चारपाई पर सो रहे मजदूर के लगी आग
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. औरैया जिले में रात के समय में सो रहे एक बूढ़े व्यक्ति की आग में जलने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि व्यक्ति रात के समय चारपाई पर सो रहा था. उसी दौरान उसकी जलकर मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने बूढ़े आदमी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
मृतक की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
दरअसल यह पूरा मामला औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली के मोहारी गांव का है. मृतक की पत्नी जानकारी ने जानकारी दी कि रात के समय चारपाई पर सो रहे थे, तभी लगभग 12 बजे के आसपास आग लग गई. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आग को जानबूझकर लगाया गया था. उन्होंने बताया कि पति की जान को बचाने के लिए उसने चारपाई को खींचने की कोशिश की थी, लेकिन चारपाई अपनी जगह से नहीं हिली थी.
आग की चपेट में आने से हुई मौत
मृतक की पत्नी ने आग को जानबूझकर लगाए जाने का आरोप लगाया है. महिला ने बताया है कि उसके पति उस आग की चपेट में आ गए और जलने के कारण उनकी बुरी तरह से मौत हो गई. महिला का कहना है कि उनका पहले से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसके बेटों पर केस भी दर्ज कराया जा चुका था. इस घटना के बाद में गांव में हड़कंप का माहौल बना हुआ है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
इस पूरे मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि है कि इस मामले की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक अंगीठी जलाकर सोया और कपड़ों में आग लगने के कारण यह हादसा हुआ है. पुलिस परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है. इस घटना के बाद से गांव वाले भी यह चर्चा कर रहे हैं कि अचानक से आग कैसे लग सकती है. फिलहाल पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- उज्जैन नगर निगम का बुलडोजर एक्शन! पीर बाबा मजार से अवैध अतिक्रमण का सफाया, पुलिस की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
