उज्जैन नगर निगम ने पीर बाबा मजार के आसपास मौजूद अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की है. नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया और अवैध अतिक्रमण को वहां से हटाया है.
नगर निगम का चला बुलडोजर
मध्य प्रदेश के उज्जैन में नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की है. नगर निगम ने आगरा रोड पर कार्यालय के पीछे मौजूद पांच पीर बाबा की मजार के पास में पिछले कई सालों से कुछ लोगों ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा था. जिसको लेकर नगर निगम ने कई बार नोटिस भी जारी किया. जिसके बाद भी इस अवैध अतिक्रमण को नहीं हटाया गया.
पुलिस की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
नगर निगम के नोटिस जारी करने के बाद भी जब अतिक्रमण को नहीं हटाया गया, तो नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस की मौजूदगी में अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की. नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि यह पूरा मामला नगर निगम परिसर में मौजूद पीर मजार से जुड़ा हुआ है. यहां पर मजार के आसपास कुछ लोगों ने काफी समय से अवैध अतिक्रमण करके रखा था.
JCB मशीनों के साथ कई डंपर मौजूद
नगर निगम द्वारा की गई इस कार्रवाई के दौरान JCB मशीनों के साथ में कई डंपर और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे. इस कार्रवाई के दौरान लगभग 50 पुलिसकर्मियों का बल भी मौके पर मौजूद रखा गया था. उज्जैन नगर निगम द्वारा की जा रही इस कार्रवाई के दौरान मजार के आसपास में मौजूद अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा है.
नगर निगम के भवन अधिकारी ने बताया कि इस अतिक्रमण को हटाने के लिए लगातार नोटिस जारी किए गए, लेकिन इसके बाद भी इस अतिक्रमण को नहीं हटाया गया. जिसके बाद में इस कार्रवाई को किया गया. सीएसपी राहुल देशमुख ने बताया कि इस कार्रवाई में लगभग 50 पुलिसकर्मियों को लगाया गया था. जिनकी मौजूदगी में इस अवैध अतिक्रमण को हटाया गया.
यह भी पढ़ें- जनकपुरी हादसे के बाद पुलिस का एक्शन! सब-कॉन्ट्रैक्टर को किया गया गिरफ्तार, मामले में जांच ने पकड़ी रफ्तार
