Valentine Week 2026 Rashifal: वैलेंटाइन वीक की शुरूआत हो चुकी है. इस वीक में कपल एक दूसरे को कई उपहार देकर या साथ में घूमने जाकर पूरे हफ्ते को सेलिब्रेट करते हैं. हफ्ते की शुरूआत में सबसे पहले रोज-डे मनाया जाता है. इस दिन कपल एक दूसरे को गुलाब गिफ्ट करते हैं. रोज-डे से ही सारे दिनों की शुरूआत होती है. लोग उसके बाद प्रपोज, चॉकलेट, प्रॉमिस आदि और अंत में वैलेंटाइन-डे को सेलिब्रेट करके इस वीक का अंत किया जाता है.
हालांकि, कई युवा कपल और शादीशुदा कपल इस दिन को मनाकर एक दूसरे के साथ प्रेम संबंधो को बढ़ाते हैं. आज हम आपको बताने वाले हैं कि इस वीक की शुरूआत से लेकर 14 तारीख तक आपका दिन कैसा रहने वाला है. आइए जानते हैं.
मेष
इस सप्ताह मेष राशि के जातक में वह लोग जो सिंगल है. उन्हें भी इस सप्ताह को बनाने का मौका मिलेगा. साथ ही आपके प्रेम संबंधों में मजबूती बनते हुए दिखाई दे रही है. अगर आप अपने पार्टनर को कुछ सरप्राइज डिनर देंगे तो वह बहुत खुश होंगे.
वृषभ
यह हफ्ता आपके लिए काफी खास रहने वाला है. आप अपनी भावनाओं को दूसरे के सामने अच्छे से व्यक्त कर पाएंगे. अगर आप अपने पार्टनर के साथ हो रही मिसअंडरस्टैंडिंग को दूर करना चाहते हैं. यह वीक आपके लिए बेहद खास रहने वाला है.
मिथुन
इस हफ्ते आपके पार्टनर के रिश्तों में रोमांस देखने को मिलेगा. हालांकि, इस वीक में आप अपने साथी के साथ घूमने का प्लान भी बना सकते हैं. अगर आप सिंगल है तो नए लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है.
कर्क
परिवार और अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए व्यस्त रहने वाले लोगों को इस सप्ताह में कई अवसर मिलेंगे. आप दोनों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ते हुए दिखाई देंगे.
सिंह
यह समय उन लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है. जो सिंगल है. उन्हें इस समय किसी व्यक्ति से प्रपोजल देखने को मिल सकता है. साथ ही वह उनके साथ कहीं घूमने का भी प्लान बना सकते हैं.
कन्या
अगर आपके और आपके साथी के बीच इस समय मन-मुटाव हो रहा है. तो इस समय में आपको धैर्य को बनाए रखने की जरूरत है. साथ ही अपनी वाणी पर भी कंट्रोल रखना चाहिए.
तुला
आपको इस समय अपने पार्टनर के साथ रोमांस को बनाए रखना होगा. थोड़े से मनमुटाव देखने को मिल सकते हैं. संभावना है सिंगल लोग किसी से दोस्ती के लिए हाथ को आगे बढ़ा सकते हैं.
वृश्चिक
इस समय आप अपने साथी के साथ अपनी भावनाओं को शेयर करेंगे, जिसके कारण आपके और आपके पार्टनर में प्यार बढ़ेगा. प्यार में रोमांस भी बढ़ता दिखाई दे रहा है.
धनु
आप इस वीक में साथी के साथ में कहीं दूर ट्रिप का भी प्लान बना सकते हैं. यह ट्रिप आपके और आपके साथी के बीच में प्यार को बढ़ाएगा. साथ ही आप दोनों के मन में होने वाली सभी मिसअंडरस्टैंडिंग को दूर भी करेगा.
मकर
हालांकि, मकर राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता बेहद का खास बनता हुआ दिखाई दे रहा है. वह अपने रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए अपने माता पिता से शादी के लिए बातचीत करते हुए दिखाई देंगे. वहीं, सिंगल लोग किसी व्यक्ति से आकर्षित होता हुआ महसूस कर सकते हैं.
कुंभ
यह वीक आपके रोमांस में एक नया उत्साह बढ़ते हुए दिखाई दे रहा है. नई योजनाएं और एक दूसरे को छोटे सरप्राइज देने से रिश्तों में और गहराई देखने को मिल सकती है.
मीन
आपके रिश्तों में गहराई देखने को मिल रही है. वहीं, जो लोग सिंगल है किसी दोस्त की तरफ वह आकर्षण को महसूस कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया मौका, दिल्ली हाई कोर्ट में निकली बंपर भर्ती, जानें कितनी सैलरी मिलेगी?
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है. बता दें कि thetruth24 किसी भी प्रकार की जानकारी एवं मान्यताओं की पुष्टि नहीं कर रहा. किसी भी जानकारी एवं मान्यता से पहले उसके विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें.
