दिल्ली हाई कोर्ट में निम्न पदों पर भर्ती निकाली गई है. बता दें कि इसमें रेस्टोरर और जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट पदों के लिए भर्ती नियुक्ति की गई है. वह युवा जो इसमें नौकरी पाना चाहते थे. उनके लिए यह काफी अच्छा मौका है. इसमें बड़ी संख्या में युवाओं की भर्ती की जा रही है. बता दे कि आवेदन करने के लिए पोर्टल 4 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक के लिए खोला गया है.
कितने पदों को जाएगा भरा
बता दे कि जानकारी के अनुसार करीब 152 पदों को इस भर्ती अभियान के तहत भरा जाएगा. हालांकि, अलग-अलग वर्गों के लिए पदों को आरक्षित भी किया गया है.
सामान्य वर्ग -62 पद
EWS -12 पद
OBC -44 पद
SC -20 पद
ST -14 पद
योग्यता
वह उम्मीदवार जो इन पदों को भरना चाहते हैं. उनके पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
हालांकि, जो इसे भर रहे हैं. उन्हें अंग्रेजी टाइपिंग आना साथ ही स्पीड 35 शब्द प्रति मिनट की होनी अनिवार्य मानी जाएगी.
इसके अलावा आवेदकों की न्यूनत्तम उम्र 18 और अधिकतम 32 वर्ष तय की गई है.
कैसे होगी भर्ती
उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया निम्न चरणों के आधार पर की जाएगी. इसमें उन्हें सबसे प्रारंभिक परीक्षा को देकर अच्छे नंबरों को लाना होगा, जिसके बाद सफल छात्रों को मुख्य परीक्षा को पास करना होगा. दोनों परीक्षा में पास उम्मीदवारों को फिर आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए और निम्न प्रक्रिया के बाद पदों के लिए नियुक्त कर दिया जाएगा.
आवेदन करने की प्रक्रिया
इसके लिए आपको दिल्ली हाई कोर्ट की ऑफिशयल वेबसाइट पर जाना है. उसके बाद पदों पर भर्ती से संबंधित एक लिंक देखने को मिलेगा. उसमें रजिस्ट्रेशन करके आपको उसमें मांगे जाने वाले सभी दस्तावेजों को उसमें सबमिट कराना होगा. आवेदन पूरी तरीके से ऑनलाइन ही होगा. इसलिए आपको इस पद के लिए आवेदन करने के लिए शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा कराना होगा. सामान्य वर्ग, OBC और EWS के उम्मीदवारों को 1500 रुपये शुल्क जमा कराना होगा. वहीं, दिव्यांग, SSC और ST के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में 200 रुपये की छूट दी गई है. यानी उन्हें केवल 1300 रुपये ही आवेदन शुल्क देना होगा.
बता दें कि इसमें चुने गए उम्मीदवारों की सैलरी 29,200 रुपये से 93,200 रुपये प्रतिमाह तक निर्धारित की गई है. साथ ही वह सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली अन्य सुविधाओं का भी फायदा उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Gold-Silver rate: खुशखबरी! सोने-चांदी की गिरावट से खिले लोगों के चेहरे, इतने हजार धड़ाम हुई सिल्वर, जानें लेटेस्ट रेट
