पंजाब के होशियारपुर जिले में एक महिला के ऊपर बाइक सवार हमलावर ने गोलियां दागीं. इस हमले में महिला की मौत हो गई. मृत महिला पंजाब पुलिस के रिटायर्ड असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर की पत्नी थी.
पंजाब में बदमाशों के हौसले बुलंद
पंजाब में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं. राज्य में आए दिन हमें गोलियों की गूंज सुनने को मिल रही है. पंजाब में दिन दहाड़े लोगों की हत्या जैसे मानों एक आम बात हो गई है. बीते दिन पंजाब में आप नेता लक्की औबेरॉय की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद वह मामला खत्म नहीं हो पाया, इसी बीच पंजाब से एक और हत्या की खबर सामने आई है.
महिला की गोली मारकर हत्या
पंजाब के होशियारपुर में जिले में मौजूद एक गांव में मोटरसाइकिल सवार एक आदमी ने 62 साल की एक महिला को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृत महिला पंजाब पुलिस के एक रिटायर्ड असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर की पत्नी थी. जानकारी के मुताबिक महिला मेहंदवानी गुजरां गांव के पास में मौजूद एक धार्मिक स्थल से वापस लौट रही थी.
धार्मिक स्थल से वापस लौट रही थी महिला
बताया जा रहा है कि महिला मेहंदवानी गुजरां गांव के पास मौजूद भूरी वालेयां दी कुटिया में माथा टेक कर अपने घर पर वापस लौट रही थी. इसी दौरान हमलावर ने उसके ऊपर गई गोलियां चलाईं. हमलावर के कई गोलियां मारने के कारण उसकी मौत हो गई. जिसके बाद अभी तक महिला के ऊपर हमला करने वाले हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है.
अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
जब हमलावर ने महिला को गोलियां मारी, तो वह गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था और इसी दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद में हमलावर मौके से फरार हो गया. पुलिस DSP दलजीत सिंह खाख का कहना है कि हमलावर को गिरफ्तार करने के लिए आसपास के इलाकों में मौजूद CCTV कैमरों की फुटेज को निकाला जा रहा है और मामले की जांच लगातार जारी है.
यह भी पढ़ें- एक टक्कर से बिखर गईं जिंदगियां! बिहार में अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को उड़ाया, 2 की मौत 6 घायल
