Gold-Silver rate: अभी के समय में सोना-चांदी के रेट में काफी ज्यादा उतार-चढाव देखने को मिल रहा है. हालांकि, इनकी कीमतों में इतना बदलाव अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में हो रहे बदलावों के कारण हो रहा है. हालांकि, देखना यह है कि इनकी कीमत में आने वाले समय में कितना चेंज देखने को मिलता है. बता दें कि हाल ही में इनकी कीमत काफी ज्यादा घट गई थी, जिसके बाद एक दम से इनकी कीमत बढते हुए भी दिखाई दी थी. भारत में लोग बीच सोना-चांदी सबसे ज्यादा खरीदते हैं. इस समय में शादियों के सीजन के कारण लोगों के बीच इनकी खरीदारी ज्यादा देखने को मिलती है.

ऐसे में इन लोगों के बीच सबसे ज्यादा उत्सुकता रखती है कि आखिर किस दिन हमें सोना या चांदी को खरीदना चाहिए. अगर आप भी इनमें से किसी को खरीदने का प्लान बना रहे हैं. तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं.

आज के दिन 24 कैरेट सोना का रेट 1,47,680 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, अगर 22 कैरेट गोल्ड का खरीदने का प्लान बना रहे हैं. तो बता दें कि 22 कैरेट गोल्ड का रेट आज बाजारों में 1,40,650 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है.

आज के दिन चांदी के रेट में भी गिरावट देखने को मिल रही है. आज चांदी बाजारों में 2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है.
अगर आप सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं. तो इनकी कीमतों को जरूर जान कर जाइएं. हालांकि, यह कीमतें अनुमानित है. बाजारों में और इन मूल्यों में अंतर देखने को मिल सकता है.
