उत्तर प्रदेश से एक बड़ी अजीब घटना सामने आ रही है. हम सभी ने मूवियों में लूट के भाग जाने वाली दुल्हन के बारे में सुना होगा. क्या आपने लुटेरा दुल्हा के बारे में सुना है. ऐसा ही एक मामला फिल्मों में नहीं बल्कि असल की दुनिया में देखने को मिल रहा है. बता दें कि यूपी के झांसी के रहने वाले एक आदमी ने 6 साल में 3 शादियां की है.
जानकारी के मुताबिक पति शादी करके दहेज में मिलने वाले गहने और पैसों को लेकर उनके साथ मारपीट और झगड़ा करके उन्हें घर से निकाल दिया करता था. हालांकि, 3 शादी करके इस प्लान को अंजाम देने के बाद लड़का चौथी शादी करने वाला था लेकिन इस बार उसका पूरा प्लान उस पर भारी पड़ गया. दरअसल, जैसे ही व्यक्ति शादी करने वाला था. वैसे ही तीनों पत्नियां SSP के ऑफिस में चली गई.
पहली शादी
दरअसल, पहली शादी 2019 में ललितपुर के तालबेहट क्षेत्र की रहने वाली से हुई. उसने बताया कि पहली शादी में उसने 8 लाख रूपये केस और जेवर दिए थे . इतने दहेज के बाद वह फिर से दहेज की मांग करने और न मिलने पर मायके भेज देता था. कुछ दिन बाद लेकिन तालाक का नोटिस भेज दिया गया था. साथ ही सुनील के पिता ने भी उनके बेटे को तलाक देने के लिए बोल दिया था.
दूसरी शादी
2021 में फिर से सुनील की शादी ललितपुर के तालबेहट के रहने वाले से करवाई गई. उसने बताया कि परिवार वालों ने दहेज अपने अनुसार ही दिया था. साथ ही उसकी शादी पहली शादी को बिना बताए कराए गई थी. थोड़े ही दिन बाद उस से सोने की चैन और बुलेट बाइक की मांग की. न देने के बाद उसे भी घर से सुनील ने निकाल दिया. सुनील के पिता ने दूसरी लड़की से भी तलाक दे देने के लिए कहा था.
तीसरी शादी
अंत में तीसरी शादी 2023 में झांसी के बबीना क्षेत्र के रहने वाले से कराई गई थी. उससे भी दहेज में 8 लाख रूपये और जेवर को लिया था. हालांकि, तीसरी शादी में पता नहीं था कि पहले भी दो शादियां हो चुकी है.
तीसरी शादी में युवती जब 3 महीने की गर्भवती तब उससे दहेज की मांग करने पर निकाल दिया गया.
चौथी शादी करने जा रहा था युवक
जैसे ही सभी पत्नियों को पता लगा कि व्यक्ति चौथी शादी करने वाला था. उसी दौरान तीसरी पत्नी ने बाकी पत्नियों को साथ लेकर SSP ऑफिस में अपनी पूरी दास्तान को सुनाया और बताया कि कैसे उनके साथ ये सब किया गया है. तीसरी पत्नी ने शिकायत की है और सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ली गई है. साथ ही पुलिस ने कहा है कि जांच करके सुनील के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: कैसे जानें की आपका बच्चा भी कोरियन लव जैसे गेमों को है खेलता, ये संकेत दिखे तो समझ जाए…
