भारत में डिजिटल सुविधाएं लोगों को आसानी से मिल जाती है. आज के समय में सभी काम डिजिटल ही हो रखे हैं. ऐसे में सभी के घरों में वाई फाई लगे होते हैं. एक छोटी से छोटी दुकान पर आज के समय लोगों को वाईफाई जैसी सुविधा आसानी से मिल जाती है. कई लोगों के लिए यह सुविधा उनकी आज की जिंदगी का अहम हिस्सा है. वह कहीं भी Wi-Fi की सुविधा मिलते ही तुरंत फोन को खोल कर उसको किसी भी अनजान वाईफाई से कनेक्ट कर लेते हैं.
साइबर अपराधियों के लिए वाईफाई सबसे आसान निशाना
हाल ही में लेकिन इसको लेकर एक नया मामला देखने को मिल रहा है. दरअसल, बता दें कि साइबर अपराधियों के लिए वाईफाई सबसे आसान निशानों में से एक हैं. जब भी हम किसी भी वाईफाई से अपना फोन कनेक्ट करते हैं. तो उस समय हम एक दूसरे से जानकारियों को शेयर करते हैं. ये वह समय होता है. जह ऑनलाइन ठगी करने वाले लोग इसका फायदा उठाने लग जाते हैं. वह आपके किसी भी पर्सनल डेटा को आसानी से हैक कर सकता है.
कई सारे तरीके आ चुके साइबर ठगी के
दरअसल, कई बार हैकर्स आपके फोन के सभी बैंकिंग से रिलेटेड डाटा और मैलवेयर को डाल कर बैकग्राउंड से सारी जानकारियों को इकट्ठा कर लेते है. यहां तक की OTP जैसी चीजों को भी आसानी से लीक किया जा सकता है.
मार्केट में अभी के समय में कई सारे तरीके आ चुके हैं, जिससे अपराधी डाटा को आसानी से चुरा सकते हैं. जैसे कि वह फर्जी हॉटस्पॉट को बना लेते हैं. लोग फ्री का डाटा मिलने के लालच में कनेक्ट तो कर लेते हैं लेकिन जैसे ही वह कनेक्ट करते हैं. सारा डाटा ठगों तक चला जाता है. साथ ही आपको पता भी नहीं चलेगा और आपके फोन में ऐसा सॉफ्टवेयर डाल दिया जाएगा कि वह आपकी सारी गतिविधियों पर नजर रख लेते हैं.
अगर आप भी पब्लिक वाईफाई का प्रयोग करते हैं. तो उस समय किसी भी ऐप को डॉउनलोड न करें. साथ ही अपने फोन में अपने आप हॉटस्पॉट कनेक्ट करने वाले सिस्टम को भी बंद कर दें.
ये भी पढ़ें: कैसे जानें की आपका बच्चा भी कोरियन लव जैसे गेमों को है खेलता, ये संकेत दिखे तो समझ जाए…
