Bihar news: दरभंगा से दिल दहला देने वाला मामले सामने आ रहा है. दरअसल वहां एक बच्ची का शव खून से सना हुआ बरामद किया गया है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है. बच्ची का शव देर रात पर उसके मामा को मिला था.
कुत्तों के भौंकने पर लगा पता
जानकारी के अनुसार शनिवार के दिन बच्ची दूसरे बच्चों के साथ पटवा पोखर पर खेलने के लिए गई हुई थी. अचानक से बच्ची वहां से गायब हो गई थी. जब वह काफी देर तक नहीं दिखाई दी. तो लोगों ने उसे खोजना शुरू किया. उन्हें फिर भी वह बच्ची नहीं मिली. देर रात कुत्तों के ज्यादा भौंकने पर जब उसी पोखर के पास देखा गया तो बच्ची का शरीर खून से लथपथ हालात और शैवाल में लिपटा वहां पड़ा हुआ था.
बच्ची को आरोपी बीच खेल में लेकर गायब
पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच वहां के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की खोज में जुट गई थी, जिसके बाद पता लगा कि आरोपी जिसका नाम विवेक है. वह बच्ची को वहां अंधेरे में लेकर गया था. SSP जगुन्नाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
वहीं, वहां के स्थानीय लोगों ने गुस्से में आरोपी की दुकान में आग लगा दी. साथ ही दिल्ली मोड़ की तरफ जाने वाली सड़क को भी जाम कर लिया है. लोग आरोपी को जनता के हवाले करने की मांग रहे हैं और पथराव भी कर रहे हैं. तनाव होने के कारण कई क्षेत्रों की पुलिस दंगे को नियंत्रण करने के लिए कैंप भी कर रही है.
दरअसल, बच्ची यहां पर अपने नानी के घर में रह रही थी. मासूम का घर सुदरपुर में है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए DMCH भेज दिया है.
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के दिवंगत डिप्टी सीएम अजीत पवार की अस्थियां संगम में विसर्जित, भावुक दिखा परिवार
