तापमान ने अपना यूटर्न ले लिया है. बता दें कि जहां एक तरफ अभी कुछ दिनो से तापमान में गिरावट थी. तो अब एकदम से मौसम में गर्माहट महसूस होने लगी है. दरअसल, मौसम विभाग ने चेतावनी दिया है कि फरवरी के महीने में इस साल अधिकतम तापामन में धीरे-धीरे बढ़त महसूस की जा रही है. 1 फरवरी को दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री तो वहीं 7 फरवरी को दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

पिछले कुछ सालों में तापमान की बात की जाए तो 2025 फरवरी में 25 से 26 फरवरी के बीच में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं, 2024 में 29 डिग्री और 2020 में 20 से 21 फरवरी के दिन में 33 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था.

आशंका जताई जा रही है. इस साल गर्मी में और ज्यादा तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि आने वाले कुछ समय के लिए मौसम ऐसा ही रहने वाला है. वहीं, अधितकम तापमान भी इतना ही रहने की संभावना जताई जा रही है.

मौसम विभाग द्वारा आशंका जताई गई है कि फरवरी के दिन दिल्ली के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं, आने वाले कुछ दिन न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस जा सकता है.
ये भी पढ़ें: फरीदाबाद के सूरजकुंड में मृत पुलिसकर्मी को शहीद का दर्जा, झूले के मालिक के साथ अन्य आरोपी गिरफ्तार
