7 फरवरी को फरीदाबाद में सूरजकुंड मेला में शाम के समय झूला टूट गया था. इस हादसे में कई लोग घायल गए थे. साथ ही एक पुलिस कर्मी की मौत भी हो गई थी. इसी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है.
झूले के मालिक पर केस दर्ज
दरअसल, झूला लगाने वाली कंपनी का मालिक मोहम्मद शाकिर था. कंपनी का नाम हिमाचल केयर फन केयर था. झूले का मालिक हिमाचल के सिरमौर के टोक नंगला का रहने वाला था. इसके अलावा उसके साथ मौजूद अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. दूसरे आरोपी उत्तर प्रदेश के धर्मपुरी सदर मेरठ नितेश है.
बड़े अधिकारियों ने की भेट
थाना सूरजकुंड में कंपनी के मालिक मोहम्मद शाकिर पर गैर इरादतन हत्या की धारा के तहत मामले को दर्ज कर लिया है. शहीद निरीक्षक जगदीश प्रसाद के शरीर को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को दे दिया गया है. वहीं, कई बड़े अधिकारियों ने मिलकर फरीदाबाद के सिविल अस्पताल जाकर शहीद के घरवालों से भी बात की. साथ ही पुलिस महानिदेश ने अन्य घायलों का हाल भी जाना है. सभी का उच्च स्तरीय इलाज करवाया जा रहा है. साथ ही उनकी देखभाल की जा रही है.
हर साल फरवरी में लगता है ये झूला
बता दे कि फरीदाबाद में हर साल फरवरी में लगने वाला सूरजकुंज आर्ट एंड क्राफ्ट मेला जहां दूसरे देश के लोग आकर अपनी कला और संस्कृति को दिखाते हैं. उसी मेले में बीते शनिवार शाम के समय में एक झूला अपने अंतिम रांउड को लेते समय गिर जाता है. उस झूले पर कई सारे लोग थे. सभी गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं. साथ ही उसमें एक पुलिस कर्मी की मौत भी हो गई है, जिन्हें शहीद का दर्जा दिया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति ने की पड़ोसी की हत्या, बहस के दौरान किया धारदार हथियार से हमला, पुलिस ने किया गिरफ्तार
