मेडिकल के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नीट के एग्जाम के होने का बेहद बेसब्री से इंतजार होता है. ये देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं से में से एक होती है. NEET UG की परीक्षा को देकर ही छात्र मेडिकल कॉलेजों में एंट्री ले सकते हैं. ऐसे में सालों से तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है.
दरअसल, NTA ने अपने अधिकारिक वेबसाइट पर नीट की परीक्षाओं का आवेदन करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आवेदन 8 फरवरी 2026 से शुरू और 8 मार्च 2026 को खत्म है. इन्हीं कारणों से उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह जल्द से जल्द इसमें आवेदन कर लें. इसके अलावा लोगों को सुझाव दिया जाता है कि वह लास्ट डेट का वेट न करें. ऐसा करने से अंतिम दिन पर आपको कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है.
करेक्शन विंडों कब होगी ओपन
वह लोग जिन्होंने गलती से इस फार्म में कुछ गलत भर दिया है. उनके लिए करेक्शन विंडों 10 से 12 मार्च तक खुली रहेगी. अगर आपको भी लगता है कि आपने फार्म में कुछ गलतियां की है. तो इस समय सलाह दी जाती है कि उसे पूरी तरीके से ठीक कर लें.
जानें परीक्षा और आवेदन में कितना देना होगा शुल्क
NEET UG 2026 परीक्षा की तिथि 3 मई 2026 है. हालांकि, बता दें कि वह लोग जो इसके लिए आवेदन करने वाले हैं. उनके लिए अलग-अलग वर्गों के लिए अलग अलग आवेदन फीस को तय किया गया है. आवेदन शुल्क और सभी प्रकार की चीजें ऑनलाइन कराई जाएगी.
सामान्य वर्ग – 1700
ओबीसी- 1600
SC, ST, दिव्यांग, थर्ड जेंडर-1000
विदेशी आवेदक-9500 होगा.
कैसे कर सकते हैं आवेदन
सबसे पहले आपको neet.nta.nic.in की वेबसाइट पर जाना है. उसके बाद NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करना है. उसको क्लिक करने के बाद आपको आपका रजिस्ट्रेशन करने के बाद एप्लीकेशन नंबर एवं पासवर्ड को डाल कर अपने अकॉउंट में लॉगिन करना है. इसके बाद आपको उसमें अपनी सारी जानकारी को भरना है. साथ ही एक फोटो को उसमें मांगे जाने वाले साइज के अनुसार में अपलोड करना है. अंतिम में आपको आवेदन फीस को भर फार्म की छायाप्रति करा लेनी है.
