BSF के जवानों ने सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में भारत और पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा है. यह घुसपैठी रविवार शाम लगभग 7 बजे भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था.
BSF जवानों ने पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठी
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल जब-तब आपराधिक गतिविधियों को और संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ते रहते हैं. इसी कड़ी में अब BSF के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को दर दबोचा है. इस पाकिस्तानी घुसपैठिए को जवानों ने सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में भारत और पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पकड़ा है. जानकारी के मुताबिक यह घुसपैठी रविवार शाम को भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था.
भारतीय सीमा में घुसने की कर रहा था कोशिश
जम्मू-कश्मीर में जवानों ने रविवार शाम लगभग 7 बजे के आसपास भारतीय सेना में घुसने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा है. इस घुसपैठिए को BSF के जवानों ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक जवानों ने इस घुसपैठिए को उस समय पकड़ा, जब यह भारतीय सेना में घुसने की कोशिश कर रहा था.
सितंबर 2025 में भी पकड़ा गया था घुसपैठी
जम्मू-कश्मीर में इस तरह से पहले भी घुसपैठियों को पकड़ा जा चुका है. सितंबर 2025 में भी जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के पास से एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा गया था. उस घुसपैठिए की पहचान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मौजूद सरगोधा का रहने वाला सिराज खान के रूप में कई गई थी. हिरासत में लेने के बाद सिराज ने पूछताछ में बताया था कि वो एक्ट्रेस अवनीत कौर से मिलने के लिए आया था.
पिछले कुछ सालों में कम हुई घुसपैठ
जम्मू-कश्मीर इलाकों में घुसपैठ अब भी काफी बड़ी चुनौती है. फिलहाल अब यहां घुसपैठ काफी कम हो गई है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक पिछले कुछ सालों में घुसपैठ के मामलों में बेहद कमी आई है. फरवरी में ही पुलिस और सेना के संयुक्त ऑपरेशन ने तंगधार सेक्टर में घुसपैठिए की कोशिश को नाकाम कर दिया था औक आतंकवादी को मार दिया था.
यह भी पढ़ें- सुबह की दस्तक, टूटा दरवाजा और पंखे से लटका शव! भरतपुर में 12वीं के छात्र ने की आत्महत्या, कारणों को पता रही पुलिस
