पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि यहां लुधियाना के नूर एन्क्लेव इलाके में दिल को झकझोर कर रख देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां एक कुत्ता अपने मुंह में नवजात शिशु को दबोच लेकर जा रहा था. इस मामले के बाद से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है. सभी लोगों के मन में एक ही सवाल है कि आखिर इस बच्चे की मां की ऐसी क्या मजबूरी रही होगी कि वह अपने बच्चे को इस तरह छोड़ कर चली गई थी.
रोड़ पर चाय पी रहा युवक
मामले की जानकारी के अनुसार युवक जिसका नाम दर्शक सिंह है. वह वहां रोड़ पर खड़ा होकर दोपहर के करीब 1.15 मिनट पर चाय पी रहा था. इसी दौरान उसकी नजर नूर एन्क्लेव के खाली प्लॉट में गई, जहां एक कुत्ता अपने मुंह में नवजात बच्चे को ले जा रहा था. इसके बाद उन्होंने कुत्ते के मुंह से उस बच्चे को कई बार छुड़ाने की भी कोशिश की थी लेकिन वह बच्चे को नहीं छोड़ रहा था. फिर उन्होंने डंडे से मार कर उस बच्चे को कुत्ते के मुंह से निकलवाया.
सीसीटीवी फुटेज और अस्पतालों के रिकार्ड को जा रहा खगांला
इस घटना के बाद पुलिस अज्ञात महिला को खोजने में जुट गई है. बस्ती जोधेवाल थाने के अंतर्गत इस घटना को दर्ज किया गया है. मामले की गंभीरता को लेते हुए आसापास के सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ अस्पतालों के रिकार्ड को भी खगांलने में लगी हुई है. इन दिनों जितनी भी महिलाओं की डिलीवरी है. उन सभी के रिकार्ड पुलिस द्वारा निकलवाएं जा रहे हैं. पूरे इलाके में सनसनी फैलने के बाद आरोपी पुलिस की जल्द से जल्द पहचान करने में लगी हुई है.
ये भी पढ़ें: 1 हजार रुपए में पत्नी को किया दोस्तों के हवाले, महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने सुनाई आपबीती
