नागपुर में दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि मृतक शराब की मात्रा कम लेकर आया था. इसी वजह से नाराज दोस्तों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी.
महाराष्ट्र में दोस्तों ने की दोस्त की हत्या
महाराष्ट्र से चौंकाने वाली घटना सामने आई है. महाराष्ट्र के नागपुर में कम शराब लाने के कारण दोस्तों के बीच में विवाद हो गया. यह विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि कुछ दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी. इस घटना के बाद में पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. दोस्तों ने पीट-पीटकर अपने ही देस्त की हत्या कर दी. पुलिस ने घटना के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस घटना के बाद में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और सभी आरोपियों ने यह भी कबूल लिया है, कि उन्होंने ही दोस्त की हत्या की है. एक रिपोर्ट के मुताबिक रविवार की रात में रमेश नाम का युवक अपने दोस्तों के साथ में शराब की पार्टी कर रहा था. उसी रात का यह पूरा विवाद है. 48 साव के आरोपी शंकर श्रीपाद भैसारे ने रमेश को शराब लाने के लिए पैसे दिए थे.
इस वजह से हुआ पूरा विवाद
जब शंकर ने रमेश को पैसे दिए, तो वह शराब लेने चला गया, लेकिन जब वह वापस आया, तो शराब की मात्रा उम्मीद के हिसाब से कम थी. इसी बात को लेकर रमेश और शंकर के बीच बहस हो गई. जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि शंकर और उसके 2 दोस्तों ने मिलकर रमेश के ऊपर हमला कर दिया. पूरा मामला रविवार रात में पछपाओली थाने के बाबा बुद्धाजी नगर का है.
मौके पर पहुंच गई पुलिस
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 48 साल के रमेश के रूप में की गई है. पुलिस ने बताया कि आरोपी शंकर इस बात से नाराज हो गया कि रमेश ने पैसे ज्यादा ले लिए और शराब कम लेकर आया था. जिसके बाद उसने अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर रमेश को लात-घूसों और पत्थरों से मारकर उसकी हत्या कर दी. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और और आरोपी शंकर और उसके 2 दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है.
यह भी पढ़ें- मथुरा में सनसनी: कमरे के अंदर मिली मिली 5 लोगों की लाश, तीन बच्चों के भी शव, पास में पड़े थे दूध के गिलास
