प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शरद पवार से फोन पर बातचीत की है. शरद पवार की तबीयत खराब है, जिसके चलते कल उन्हें पुणे में भर्ती कराया गया था. उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है.
प्रधानमंत्री ने की शरद पवार से बात
NCP(SP) के सीनियर नेता शरद पवार की तबीयत खराब है जिसके चलते उन्हें पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया. अब शरद पवार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बातचीत की है. प्रधानमंत्री ने शरद पवार को फोन करके उनका हालचाल जाना है, क्योंकि उनकी तबीयत काफी खराब है. जानकारी के मुताबिक शरद पवार को सांस लेने में तकलीफ है और खांसी, बुखार की शिकायत है.
तबीयत खराब होने के बाद PM ने लिए हालचाल
तबीयत खराब होने के कारण शरद पवार का प्राइमरी ट्रीटमेंट बारामती में ही हुआ, लेकिन जब उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई, तो डॉक्टरों ने उन्हें जांच और ट्रीटमेंट के लिए पुणे में भर्ची होने की सलाह दी. जिसके बाद शरद पवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया. अब शरद पवार की तबीयत के बारे में और शरद पवार के हालचाल लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन किया है.
शरद पवार की बेटी ने दिया अपडेट
प्रधानमंत्री ने फोन पर शरद पवार से बीतचीत की है और उनकी तबीयत और हालचाल लिए हैं. शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने उनकी हेल्थ के बारे में अपडेट देते हुए बताया कि उनके पिता के सीने में जकड़न हो गई है. जिसके कारण उन्हें 5 दिनों तक एंटीबायोटिक्स लेनी होंगी. जानकारी के मुताबिक शरद पवार के एडमिट होने पर भी सुप्रिया सुले मौजू थीं.
पार्टी के नेता और समर्थक जता रहे चिंता
इससे पहले शरद पवार के करीबी ने कहा था, कि उनके गले में इंफेक्शन है. हॉस्पिटल के अधिकारियों का कहना है कि उनके ऊपर काफई कड़ी नजर रखी जा रही है और स्पेशलिस्ट की टीम उनकी हालत की लगातार जांच कर रही है. शरद पवार की तबीयत खराब होने के कारण पार्टी के नेताओं और उनके समर्थकों ने काफी चिंता जताई है. अब देश के प्रधानमंत्री ने भी फोन करके उनके हालचाल लिए हैं.
