भारत में आम आदमी पहले ही शिक्षा में मंहगाई की मार से गुजर रहा है. ऐसे में एक और खबर सामने आ रही है. बता दें कि यूपी में अब छात्रों के लिए B.Ed में प्रवेश परीक्षा के आवेदन शुल्क को बढ़ा दिया गया है. इस खबर के बाद से इस क्षेत्र में पढ़ाई करना चाह रहें लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है. छात्रों के साथ उनके माता पिता में भी चिंता का माहौल बना हुआ है.
शुल्क में बढ़ोत्तरी की वजह से कई छात्रों की परेशानी बढ़ेगी खास करके आर्थिक रुप से परेशान और ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े छात्रों पर और ज्यादा बोझ बढ़ जाएगा.
किन-किन चीजों को किया गया महंगा
3 सालों से B.Ed में प्रवेश परीक्षा को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित करवाया जा रहा था. हालांकि, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा विभाग को आवेदन शुल्क को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था. इसी की वजह से उच्च शिक्षा ने ये फैसला लिया है. दरअसल, यूपी में दो वर्षीय बीएड कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 तारीख से शुरू हो चुके हैं. वह लोग जो इसमें प्रवेश करना चाहते हैं. उन्हें पहले ये पेपर को देकर किसी भी विश्वविद्यालय में आवेदन मिलेगा.
इतना-इतना शुल्क बढ़ाया गया लोगों में
OBC और बाहर के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये बढ़ाकर 1650 कर दिया गया है. SSC और ST का आवेदन शुल्क 150 रुपये बढ़ाकर 850 कर दिया गया है. पहले 1650 की बजाए 1400 रुपये आवेदन शुल्क था और 850 की जगह 700 रुपये था.
काउंसिलिंग में आवेदन करने पर फीस में बढ़ोत्तरी
इसके साथ ही केवल प्रवेश परीक्षा पर ही नहीं ऑनलाइन काउंसिलिंग में आवेदन करने वालों की फीसों को भी बढ़ा दिया गया है. पहले छात्रों को 750 रुपये देना होता था. तो वहीं अब 100 रुपये का इजाफा कर 850 रुपये कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री ने किया शरद पवार को फोन, बातचीत कर लिए तबीयत के हालचाल, पवार को सांस लेने में है तकलीफ
