दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम में एक फोन कॉल आई, जिसमें चांदनी चौक इलाके को उड़ाने की धमकी दी गई थी. पुलिस ने जांच करके एक वोटर को गिरफ्तार किया है.
दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम में आई थी कॉल
दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम में 8 फरवरी को आई एक कॉल से हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक कॉल करने वाले व्यक्ति ने दावा किया था कि दिल्ली के चांदनी चौक इलाके को इलाके को उड़ाने के लिए पुणे के एक होटल में साजिश रची गई है. इस मामले में जब पुलिस ने जांच शुरू की, तो सामने आया कि यह किसी भी आतंकी संगठन का काम नहीं है, बल्कि एक वेटर की खुन्नस थी, जिसे नौकरी से निकाल दिया गया था.
पुणे के होटम में साजिश रचने का आरोप
व्यक्ति ने दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन करके आरोप लगाया था, कि पुणे में मौजूद एक होटल में साजिश रची गई थी और उस होटल के मालिक ने हमले के लिए 20 करोड़ रुपए भी दिए थे. जिसके बाद व्यक्ति ने दावा किया था कि होटल के मालिक के घर पर अब भी RDX का एक डिब्बा मौजूद है. इस धमकी भरी कॉल को पुलिस ने काफी गंभीरता से लिया था.
दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई थी सुरक्षा
इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस ने नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी को अलर्ट किया और पूरी दिल्ली की सुरक्षा को बढ़ा दिया. जिसके बाद साइबर टीमों ने कुछ ही देर में कॉल का पता लगा लिया, जिसके बाद पुलिस ने छापा मारते हुए संदिग्ध को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया. जिसके बाद पुलिस ने कई घंटों की पूछताछ की.
नौकरी से निकाल दिया गया था नौकर
पूछताछ के दौरान वेटर ने सारा सच बता दिया. कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान एक वेटर के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि COVID-19 के समय वेटर बुधवार पेठ स्थित एक होटल में काम करता था. जिसके बाद उसे नौकरी से निकाल दिया था. इसी कारण उसने होटल के मालिक को फंसाने के लिए इस तरह की धमकी दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को दी थी.
यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री ने किया शरद पवार को फोन, बातचीत कर लिए तबीयत के हालचाल, पवार को सांस लेने में है तकलीफ
