आवरा कुत्तों के मामले में काफी ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है. बता दें कि ऐसा ही एक मामला फिर देखने को मिल रहा है. दरअसल, मामला सेक्टर 78 के पास में स्थित कार्मिक ग्रीन्स हाउसिंग का है. यह पर दो अवारा कुत्तों द्वारा 5 साल के एक बच्चे पर हमला कर दिया गया है. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.
CCTV में कैद मामला
मामले की जानकारी के अनुसार रोहित चावला का 5 साल का बेटा सोसाइटी के अंदर ही लगे मार्केट में चॉकलेट लेने गया था. उसने जैसे ही अपने कदम बाहर रखे और थोड़ी दूर तक गया वहां कुछ कुत्तों ने उसपर हमला कर दिया था. पूरी घटना का CCTV फुटेज देखा गया तो मामला बेहद चौंकाने वाला था. दोनों कुत्ते बच्चे को घसीट कर ले जाते हुए दिखाई दे रहे थे.
ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री ने किया शरद पवार को फोन, बातचीत कर लिए तबीयत के हालचाल, पवार को सांस लेने में है तकलीफ
बच्चा भाग कर आ रहा था
CCTV में कैद घटना के अनुसार दो कुत्ते बिना किसी भी परेशानी के वहां बैठे हुए थे. सभी लोग वहां से आ जा रहे थे लेकिन जैसे ही वहां से वह बच्चा और उसके साथ में बच्चा भाग कर कुत्ते के सामने आता है. तो दोनों कुत्ते हमला कर देते हैं. वह बच्चे को पकड़ कर गिरा देते हैं और उसपर हमला करने लग जाता हैं. हालांकि, समय रहते वहां मौजूद कुछ लोग उसको बचाने के लिए आ जाते हैं, जिसके बाद कुत्तों को भगाया जाता है.
सोसायटी के लोगों का आरोप- पहले भी कई सारी हुई घटना
हमला होने के बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, उसके सिर पर केवल कुछ मामूली चोट आई है. सोसाइटी के लोगों का कहना हैं कि कई बार उनकी तरफ से नोएडा प्राधिकरण को शिकायत की गई है लेकिन कुछ भी ठोस कदम को अभी तक नहीं उठाया गया है.
