तेलंगाना में एक 40 साल के व्यक्ति ने अपनी ही सास के साथ दुष्कर्म करके उसकी हत्या कर दी. जिसके बाद आरोपी की पत्नी ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है.
सास के साथ किया दुष्कर्म
तेलंगाना से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों को शर्मसार करके रख दिया है. तेलंगाना के हैदराबाद में एक व्यक्ति ने अपनी ही बुजुर्ग सास के साथ में दुष्कर्म करके उसकी हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी है. दरअसल यह पूरी घटना 8 फरवरी की रात की है. पुलिस के मुताबिक 8 फरवरी की रात में बुजुर्ग महिला घर में अकेली थी और उसी दौरान कलवाकुर्थी मंडल में यह पूरी घटना घटी है.
आरोपी की पत्नी ने की पुलिस से शिकायत
इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को पीड़िता की बेटी ने दी. आरोपी की पत्नी ने पुलिस में अपने ही पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. मृत महिला की बेटी ने पुलिस को बताया कि उसका पति पेशे से मजदूर है और वह शराब का आदी है. महिला ने बताया कि उसका पति 40 साल का है और उसकी मां की 60 साल थी. महिला ने बताया कि उसके पति ने अपनी सास के साथ दुष्कर्म किया और उसी घर में उसकी हत्या कर दी.
पुलिस कर रही मामले में जांच
इस पूरे मामले की शिकायत मिलने के बाद में पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस अधिकारियों ने इस मामले को लेकर बताया कि दुष्कर्म करने के बाद में आरोपी ने बुजुर्ग महिला को पीटा भी था. पुलिस ने बताया कि पीटने के कारण ही महिला की मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.
आरोपी को कर लिया गिरफ्तार
इस घटना के बाद में पुलिस ने तुरंत ही एक्शन लिया. पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर कलवाकुर्थी पुलिस स्टेशन में मामले को दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुष्कर्म के दौरान आरोपी व्यक्ति नशे की हालत में था, जिसके बाद उसने महिला की हत्या कर दी.
