उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक आज देहरादून सचिवालय में संपन्न हुई है. इस बैठक में 6 अहम फैसले लिए गए हैं. इन फैसलों में कई विभागों के लिए जरूरी फैसले शामिल हैं.
उत्तराखंड की कैबिनेट बैठक संपन्न
उत्तराखंड में आज धामी सरकार की कैबिनेट बैठक हुई है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक देहरादून सचिवालय में पूरी हुई है. बुधवार को हुई इस बैठक में कई अहम और बड़े फैसले लिए गए हैं. धामी मंत्रिमंडल की इस बैठक में 6 बड़े फैसले लिए गए हैं. इन फैसलों में 2 फैसले श्रम विभाग के हैं, वहीं इसके साथ 2 फैसले गृह विभाग के हैं. इन फैसलों के साथ इस कैबिनेट बैठक में वन विभाग और कृषि विभाग के लिए भी एक एक फैसला लिया गया है.
बैठक में लिए गए अहम फैसले
देहारदून सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक पूरी हुई है. इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं. बैठक में लिए गए अहम फैसले ये हैं-
- इस बैठक में पेमेंट ऑफ बोनस संशोधन एक्ट एक्ट को वापस लेने का फैसला लिया गया है. श्रम विभाग द्वारा कोविड के समय में बोनस कटौती को लेकर केंद्र को भेज दिया गया है.
- इस बैठक में फैसला किया गया कि श्रम विभाग के तहत ESI डॉक्टर की भर्ती को लेकर लेबर मेडिकल सर्विस नियमावली 2006 को संशोधित करने के बाद पदों को भरा जाएगा और प्रमोशन भी दिया जाएगा. आज की कैबिनेट बैठक में कुल 84 पदों पर नियुक्ति के लिए मंजूरी दी गई है.
- इस बैठक में गृह विभाग के अंडर 2022 में गठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में पदों के सृजन के लिए भी मंजूरी मिली है. आज की बैठक में एंटी टास्क फोर्स के लिए राज्य स्तर पर 22 पदों की मंजूरी मिली है.
- कारागार एक्ट में हैब्युच्वल ऑफेंडर किया गया. यानी जो बार-बार अपराध करते हैं, उनकी परिभाषा को लेकर संशोधन किया गया है. केंद्र की परिभाषा को एडॉप्ट किया गया है.
- इस बैठक में 579 दैनिक श्रमिकों को भी न्यूनतम वेतनमान यानी कि 18 हजार रुपए देने की मंजूरी मिली है. इससे पहले वन विभाग में काम करने वाले कुल 893 दैनिक श्रमिकों में से 314 को न्यूनतम वेतनमान दिया जा रहा था.
- इस बैठक में कृषि विभाग के अंडर आने वाली प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद उन्नयन योजना के साथ में फैसला लिया गया कि राज्य में चल रही मुख्यमंत्री सूक्ष्म खाद उन्नयन योजना भी जारी रहेगी. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद उन्नयन योजना 2025-2026 तक लागू है.
देहरादून सचिवालय में हुई इस कैबिनेट बैठक में इन सभी चीजों को मंजूरी दी गई और ये अहम फैसले लिए गए हैं.
