उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर पुलिस ने 50 हजार के इनाम वाले कुख्यात अपराधी अमजद को मुठभेड़ के बाद ढेर कर दिया है. इस मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही भी घायल हुए हैं. अमजद के पास के बड़ी संख्या में हथियार बरामद हुए हैं.
50 हजार का इनामी बदमाश ढेर
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस की एक कुख्यात अपराधी के साथ में मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में पुलिस ने कुख्यात अपराधी अमजद का एनकाउंटर किया है. दरअसल बुढाना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी, कि 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश अमजद अपने कुछ साथियों के साथ में इलाके में देखा गया है. जिसके बाद पुलिस की टीम एक्टिव हो गई और विज्ञान रोड के पास जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की.
मुठभेड़ के दौरान पुलिसकर्मी भी घायल
घेराबंदी के दौरान पुलिस और अपराधियों का आमना-सामना हो गया. जिसके बाद मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने अमजद को गेली मार दी, जिसके बाद वह घायल हो गया. वहीं बदमाशों की तरफ से हुई फायरिंग में सब इंस्पेक्टर संदीप और सिपाही अशफाक भी घायल हुए हैं. मुठभेड़ के बाद में मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया और मुठभेड़ में घायल सभी अपराधियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
इलाज के दौरान हुई अमजद की मौत
अमजद को भी इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बुढाना ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. दूसरे अपराधियों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है. इस मुठभेड़ में पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियारों और सामान को बरामद किया है. अमजद के पास से एक पिस्टल, 9mm की कार्बाइन, एक स्पेलंडर बाइक, बड़ी संख्या में कारतूसों के साथ में कुछ डॉक्यूमेंट्स और लूट की ज्वेलरी और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है.
अपराधी के खिलाफ दर्ज थे 40 केस
पुलिस ने बताया कि अमजद के खिलाफ लूट, हत्या, डकैती और अपहरण जैसे लगभग 40 केस दर्ज थे. अमजद के खिलाफ ये केस दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में दर्ज थे. मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि अमजद काफी लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था और उसके ऊपर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था.
यह भी पढ़ें- वेलेंटाइन वीक में खौफनाक हत्याकांड! मां ने प्रेमी संग मिलकर कर दी नाबालिग बेटे की हत्या, लोगों को किया गुमहार
