झारखंड के साहिबगंज जिले में एक महिला को उसके बेटे ने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया. महिला ने रिश्तों का खुलासा होने के डर से अपने नाबालिग बेटे की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.
महिला ने की अपने बेटे की हत्या
झारखंड से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. झारखंड के साहिबगंज में अवैध संबंधों के चलते एक महिला ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक बेटा महिला के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था, जिसके चलते महिला ने अपने प्रेमी के साथ में मिलकर नाबालिग बेटे की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद में आरोपियों ने नाबालिग के शव को तालाब में फेंक दिया.
लोगों को किया गुमराह
यह पूरी घटना साहिबगंज जिले के बरहड़वा थाना खेत्र के रतनपुर गांव की है. यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे की हत्या करके उसके शव को तालाब में फेंक दिया और लोगों को गुमराह करने के लिए अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया. जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. दरअसल यह मामला 7 फरवरी की रात का है.
बेटे ने मां को उसके प्रेमी के साथ देख लिया
मृत बेटे के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी. जिसके बाद इस पूरी घटना का खुलासा हुआ. इस मामले को लेकर बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने बताया कि मृतक आयुष कुमार ने अपनी मां मीनू को उसके प्रेमी रोहित साहा के साथ में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. जिसके बाद उन दोनों के रिश्ते का विरोध करने लगा. महिला का प्रेमी रोहित रिश्ते में उसका भांजा लगता है.
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार
जब बेटे ने महिला को देखा, तो संबंधों का खुलास होने के डर से महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर बेटे की हत्या करने की योजना बनाई. दोनों ने मिलकर नाबालिग का गला रेतकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि दोनों ने हत्या करने के बाद शव को तालाब के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया. मृतक के शरीर पर गला घोटने और नाखूनों के निशान थे. इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.
यह भी पढ़ें- लाल किला धमाके पर UN का बड़ा खुलासा! ब्लास्ट में था जैश-ए-मोहम्मद का हाथ
