उत्तर प्रदेश से बेहद गंभीर मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां मामूली विवाद की वजह से एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है. घटना गोरखपुर के हरिजनपुर गांव का है. 10 फरवरी के दिन शादी समारोह में डीजे पर डांस के दौरान विवाद हो गया था. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की मारपीट में मौत हो गई है.
बारात आने के बाद अचानक ही शुरू हुआ विवाद
मामला सिकरीगंज थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार शादी सामारोह में बालचंद के घर के बाहर डीजे लगवाया गया था. बारात के आने के बाद वहां डीजे पर नाचने के लिए विवाद शुरू हो गया था, जिसके बाद अचानक से इतनी ज्यादा मारपीट शुरू हो गई कि मुनीब चौहान नामक युवक को जख्मी कर दिया गया. मौके पर मौजूद सभी लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां 11 फरवरी को डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृत युवक की आयु 19 वर्ष थी.
मृतक की बहन ने की पुलिस में शिकायत दर्ज
पुलिस को इस पूरी घटना की सूचना मृतक की बहन सरोजा देवी ने दी थी. अभी तक पांच युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इनमें तीन नामजद और दो अज्ञात युवक है.
SP दिनेश कुमार पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कल रात डीजे पर नाचने के लिए विवाद हुआ था, जिसके कारण एक युवक की मौत हो गई है. 5 लोगों के खिलाफ में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें से तीन की तलाश की जा रही है और दो को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे गांव में पुलिस बल को तैनात किया है. स्थानीय लोगों में तनाव का माहौल बना हुआ है.
ये भी पढ़ें: लाल किला धमाके पर UN का बड़ा खुलासा! ब्लास्ट में था जैश-ए-मोहम्मद का हाथ
