Red Fort Blast UN Report: राजधानी दिल्ली में लाल किला के पास हुए धमाके में संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में जैश-ए-मोहम्मद का नाम सामने आया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस धमाके की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी.
संयुक्त राष्ट्र का रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
राजधानी दिल्ली में लाल किला के पास हुए धमाके की जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है. इस मामले की जांच करते हुए संयुक्त राष्ट्र (UN) की 37वीं रिपोर्ट में लाल किला हमले में जैश-ए-मोहम्मद का नाम सामने आया है. यह हमला लाल किला के पास 10 नंबर 2025 को हुआ था. इस धमाके में लगभग 15 लोगों की मौत हुई थी. उस समय पर दिल्ली में हुए इस धमाके की जिम्मेदारी जैश ने ली थी.
15 लोगों की गई थी जान
इस हमले की जांच करते हुए UN की 37वीं रिपोर्ट में मसूद अजहर की नई विंग “जमात-उल-मुमिनात” का भी जिक्र किया गया है. संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट सीमा पर आतंकवाद के ऊपर सवाल उठाती है, जबकि जैश की सक्रियता से सदस्य देशों में मतभेद है. इस रिपोर्ट में 10 नवंबर को दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके में 15 लोगों की मौत को लेकर दावा किया गया है.
जैश-ए-मोहम्मद ने ली जिम्मेदारी
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि एक सदस्य देश ने जानकारी दी है कि जैश-ए-मोहम्मद ने इस धमाके को लेकर जिम्मेदारी ली थी. हालांकि इस रिपोर्ट में यह जिक्र भी किया गया है कि मामले को लेकर सदस्य देशों के बीच मतभेद है. भारत का भी दावा है कि जैश अब भी एक्टिव है और आतंकी गतिविधियों से जुड़ा है. हालांकि पाकिस्तान इस संगठन को निष्क्रिय बताता है.
यह भी पढ़ें- सिस्टम की लापरवाही से गई एक और जान! कानपुर देहात में गड्ढे में गिरा युवक, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
