उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक युवक रात के समय सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे में गिर गया. जिसके बाद उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
गड्ढे में गिरा युवक
उत्तर प्रदेश के कानपुर में सिस्टम की लापरवाही का मामला सामने आया है. कानपुर देहात में एक युवक देर रात बाइक से अपने घर लौट रहा था, लेकिन इसी दौरान युवक गड्ढे में गिर गया और उसकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक युवक रात के समय गड्ढे में गिरा और पूरी रात उसके अंदर मौजूद कीचड़ में फंसा रहा. जिसके बाद जब सुबह राहगीरों से उसे देखा तो तुरंत ही उसे अस्पताल ले जाया गया.
अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
सुबह के समय जब युवक को अस्पताल ले जाया जा रहा था, उसी दौरान उसने दम तोड़ दिया. इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक युवक देर रात में पानी से भरे हुए गड्ढे में गिर गया और वह कीचड़ में फंस गया. जिसके बाद उसने बाहर निकलने की काफी कोशिश की, लेकिन वह बाहर नहीं निकल पाया. इसी के साथ वहां रात के समय अंधेरा होने के कारण लोगों को भी उसके बारे में पता नहीं लगा.
अंधेरा होने के कारण हुआ हादसा
रात के समय अंधेरा होने के कारण किसी भी व्यक्ति को गड्ढे में युवक के गिरने का पता नहीं लगा, लेकिन सुबह खेतों की ओर जा रहे लोगों की नजर गड्ढे पर पड़ा, तो उन्होंने युवक को वहां फंसा देखा. जिसके बाद में ग्रामीणों ने काफी मेहनत करने के बाद में कीचड़ में फंसे हुए युवक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई.
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
इस हादसे की सूचना मिलने के बाद में पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. पूरी घटना शिवली कोतवाली के रूरा शिवली रास्ते पर मौजूद कडरी गांव के पास घटी है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि युवक रास्ते में रात के समय जा रहा था और इसी दौरान वह सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे में गिर गया.
यह भी पढ़ें- कानपुर हादसे में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपी शिवम मिश्रा को किया गिरफ्तार
