कानपुर लैंबॉर्गिनी सड़क हादसे में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. इस हादसे के बाद अब पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है. शिवम मिश्रा बिजनेस टायकून केके मिश्रा का बेटा है.
कानपुर हादसे में शिवम मिश्रा गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए लैंबॉर्गिनी सड़क हादसे में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. इस पूरे मामले को लेकर अब पुलिस ने आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है. यह हादसा रविवार को कानपुर पॉश ग्वालटोली इलाके की वीआईपी रोड पर हुआ था. जानकारी के मुताबिक लगभग 12 करोड़ रुपए की लैंबॉर्गिनी अचानक से बेकाबू हो गई थी. जिसके बाद लोगों से जाकर भिड़ गई थी.
ई-रिक्शा से टकराई थी कार
रविवार को लैंबॉर्गिनी बेकाबू हुई और पहले एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी. जिसके बाद में एक बाइक सवार और एक राहगीर को अपनी चपेट में ले लिया. लोगों को चपेट में लेने के बाद में कार सड़क के किनारे लगे खंभे से जाकर टकरा गई. इस पूरे हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया. इस मामले में पुलिस का दावा था कि कार को बिजनेस टायकून केके मिश्रा का बेटा शिवम मिश्रा चला रहा था.
ड्राइवर द्वारा कार चलाए जाने का दावा
इस घटना के बाद बचाव पक्ष की ओर से अलग दावा किया गया, बचाव पक्ष ने दावा किया कि कार को ड्राइवर मोहन लाल चला रहा था. इस मामले के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए. कई वीडियो में दिख रहा है कि बाउंसरों द्वारा शिवम को उठाकर ले जाया जा रहा है. इस पूरे मामले में ड्राइविंग सीट को लेकर भी कई दावे किए गए हैं.
पुलिस ने किया शिवम मिश्रा को गिरफ्तार
ड्राइविंग सीट को लेकर बचाव पक्ष का कहना है कि कार को ड्राइवर मोहन चला रहा था, लेकिन वहीं पुलिस का दावा था कि कार को शिवम मिश्रा ही चला रहा था. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है. अब पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है. शिवम मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार है.
यह भी पढ़ें- “भारत किसी के इशारों पर नहीं चलता!” पाकिस्तान के दिग्गज विश्लेषक नजम सेठी ने आखिर क्यों बांधे भारत की तारीफों के पुल?
