यूपी के नोएडा में शनिवार को एक कार से दो लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया. कार सड़क किनारे खड़ी थी. कार के अंदर एक लड़का और लड़की का शव था.
Noida Crime News: उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. वैलेंटाइन डे के दिन नोएडा के सेक्टर 39 में एक कार में लड़के और लड़की के शव बरामद किए गए हैं. दोनों को गोली लगी है. इसके साथ ही कार से पुलिस ने एक पिस्तौल भी बरामद की है. कार में दोनों के शव खून से लथपथ पड़े हुए थे. सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
दिल्ली के रहने वाले दोनों मृतक
पुलिस का कहना है कि दोनों दिल्ली के कल्याणपुरी के रहने वाले हैं. सूत्रों के मुताबिक शुरूआती जांच में लगता है कि लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी, फिर खुद को गोली मार ली. लड़के के हाथ में पिस्टल मिली है, जिससे पुलिस ने ये आशंका जताई है. पुलिस टीम मौके पर जांच में जुट गई है.
कार बहुत देर से सड़क के किनारे खड़ी थी. लोगों को शक हुआ और जब उन्होंने अंदर झांककर देखा तो एक लड़का-एक लड़की की लाश नजर आई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि ये दोनों प्रेमी-प्रेमिका थे. दोनों युवक-युवती कार में बैठे हुए मृत पाए गए, जिनके शरीर पर गोली के निशान थे.
यह भी पढ़ें- कौन होंगे केदारनाथ के 325वें रावल? महाशिवरात्रि पर हटेगा सस्पेंस, जानिए कैसे चुने जाते हैं मुख्य पुजारी?
