उत्तर प्रदेश से लूटपाट कर हत्या करने का मामला सामने आ रहा है. घटना श्रावस्ती जनपद के भजोरे पुरवा गांव हरदत्तनगर गीरन्त थाना क्षेत्र के पास की है. दरअसल, यहां पर कुछ डकैतों ने नेमपाज पाठक नाम के व्यक्ति के घर में लूटपाट के दौरान में निर्मम तरीके से हत्या कर दी है.
क्या है पूरी घटना
घर में ससुर उनका मंदबुद्धि बेटा और उनकी बहु रह रही थी. बीती रात में उनके घर में चार चोर हथियार के साथ घूसे थे. वहउनके घर में लूट की घटना को अंजाम देने के लिए आए थे. जैसे ही नेमपाज पाठक ने उनका विरोध किया तो उन डकैतों ने तेजधार वाले हथियार से उनकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी. पिता की हत्या होते देख उनका बेटा सुनील पाठक भी अपने पिता को बचाने आया था. लेकिन डकैतों ने उसको भी नहीं छोडा और तेज हथियार का प्रयोग कर गंभीर तरीके से घायल कर दिया.
बहू भी थी मौजूद लेकिन एक चोट नहीं
वहां पर मौके पर बहू भी मौजूद थी लेकिन उनका कहना है कि जिस समय उनपर हमला किया जा रहा था. वह अपने कमरे में सो रही थी. हालांकि, जैसे ही उसे चोरों के होने का पता चला था. वह बेड के नीचे अपनी जान बचाने के बैठ गई थी. पुलिस और वहां के स्थानीय लोगों ने बहू की बातों में संदिग्धता दिखाई है. वहीं, वहां के मौजूद आसपास के लोगों ने मामला प्रेम प्रसंग का बताया है.
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस इस मामले की हर ऐंगल से जांच करने में जुटी हुई है. वहीं, वह इस मामले की गंभीरता को देखते हुए दो टीमों को भी लगाया गया है. ताकि पता लग सके कि मामला डकैती का है या हत्याकांड का.
ये भी पढ़ें: अहमदाबाद 3 स्कूलों को मिला धमकी भरा ई-मेल, अलर्ट मोड पर आया प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की जांच
