आंध्र प्रदेश से एक ऐसी घटना सामने आ रही है, जिसने लोगों को पूरे तरीके से सदमे में डाल दिया है. दरअसल, यह हादसा इतना खतरनाक था कि 32 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर डी. अनुदीपक मौके पर ही अपनी जान को गंवा बैठे हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग भर-भर के रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं.
बाइक को बचाने में गई कार चालक की जान
दरअसल, वीडियो में एक ट्रक जा रहा था, जिसके सामने अचानक से ही एक बाइक सवार व्यक्ति आ जाता है. उसे बचाने के लिए ट्रक ड्राइवर ट्रक को मोड़ देता है. इस अचानक से मोड़ लेने की वजह से ट्रक अपना संतुलन खो बैठता है और उस पर रखा कंटेनर ट्रक के साइड से जा रहे कार के ऊपर गिर जाता है. कार के साथ-साथ वह ड्राइवर भी उस ट्रक के कंटेनर के नीचे आ जाता है, जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो जाती है.
सीसीटीवी की वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे किसी और की लापरवाही से दूसरे की जान चली जाती है. ट्रक चालक ने बाइक सवार को बचाने कि कोशिश की लेकिन अनजाने में उस ट्रक की वजह से कार वाले व्यक्ति की जान चली गई.
यूजर्स दें रहे रिएक्शन
इस घटना के सीसीटीवी फु्टेज पर लोग भर-भर के रिएक्शन देते हुए दिखाई दे रहे थे. एक यूजर ने कहा कि किसी और की गलती लेकिन अंजाम किसी और को भुगतना पड़ रहा है. वहीं, एक ने लिखा कि भगवान ऐसे समय में इन्हें और इनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दें.
ये भी पढ़ें: पुरानी रंजिश के चलते कर दी हत्या, आरोपियों ने शव को जंगल में फेंका, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
