महाराष्ट्र के नागपुर में बीजेपी पार्षद के पति के ऊपर चाकू से जानलेवा हमला हुआ. हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है.
बीजेपी पार्षद के पति के ऊपर हमला
महाराष्ट्र के नागपुर से एक सनसनीखेड वारदात सामने आई है. नागपुर में एक नवनिर्वाचित बीजेपी कॉर्पोरेटर के पति के ऊपर हमला किया गया है. पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घायल व्यक्ति का पहचान बीजेपी पार्षद मानसी शिमले के पति 39 साल के नितिन शाम शिमले के रूप में की गई है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है.
पहले से चल रहा था विवाद
जाानकारी के मुताबिक पूरी घटना नागपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को देर रात में हुई है. पुलिस ने बताया कि नितिन और आरोपी के बीच में पहले से ही विवाद चल रहा था. बताया जा रहा है कि पुराने विवाद को लेकर दोनों के बीत में कहासुनी हुई जो देखते ही देखते हिंसक रूप में बदल गई. जानकारी के मुताबिक आरोपी ने गुस्से में आकर नितिन के ऊपर चाकू से हमला किया और मौके से फरार हो गया.
कहासुनी के बाद बिगड़ा माहौल
इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान 35 साल के महेश उर्फ सोनू गणेश ठाकरे के रूप में की गई है. दोनों लोगों के बीच लंबे समय से विवाद चलता आ रहा था. जिसके बाद रविवार को पुरानी रंजिश के चलते दोनों में कहासुनी हो गई. जिसके बाद यह पूरी घटना घट गई. कहासुनी में माहौल इतना बिगड़ गया कि आरोपी ने नितिन के ऊपर चाकू से हमला कर दिया.
पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
इस हमले में नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद में उसे तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि फिलहाल नितिन की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है. फिलहाल वारदात के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है. पुलिस की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है.
