राजस्थान के भिवाड़ी में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई. इस हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई. धमका इतनी तेज हुआ कि शवों के चिथड़े उड़ गए.
पटाखा फैक्ट्री में लगी आग
राजस्थान के भिवाड़ी में सोमवार सुबह एक फैक्ट्री में आग लग गई. जानकारी के मुताबिक खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लगी, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. इस हादसे में अभी तक 8 लोगों की मौत की खबर की पुष्टि हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री के अंदर कई मजदूर काम कर रहे थे, जिसमें से कुछ लोग बाहर निकल आए और कुछ वहीं फंस गए.
शवों का होगा DNA टेस्ट
हादसे में मरने वालों में से 7 लोगों के शव मौके से बरामद कर लिए गए हैं. बताया जा रहा है कि मजदूरों के शव इस तरह से जल चुके हैं, कि उनकी पहचान भी नहीं हो पा रही है. जिसके बाद में स्थिति को देखते हुए मृतकों की पहचान करने के लिए DNA टेस्ट कराया जाएगा. DNA टेस्ट की मदद से शवों की पहचान करके आगे की कार्रवाई की जाएगी.
शवों के उड़ गए चिथड़े
अधिकारियों के मुताबिक जहां आग लगी है उस परिसर को एक कपड़ा फैक्ट्री के नाम पर लीज पर लिया गया था. हालांकि कपड़ा फैक्ट्री की जगह पर यहां अवैध रूप से पटाखों का निर्माण बो रहा था. बताया जा रहा है कि जब फैक्ट्री में धमाका हुआ उस समय वहां 20 से 25 मजदूर मौजूद थे. धमाका इतनी तेज हुआ कि मजदूरों के शवों के चिथड़े उड़ गए और कई मजदूर जिंदा जलकर कंकाल बन गए.
औद्योगिक केंद्रों की जांच के लिए चलेगा अभियान
पुलिस को फैक्ट्री से भारी मात्रा में बारूद और तैयार पटाखे मिले हैं. इस हादसे के बाद में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बचाव कार्य के लिए निर्देश दिए हैं. इस हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों में से कुछ मजदूर बिहार के रहने वाले थे. प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है. बताया जा रहा है कि अब भिवाड़ी के सभी औद्योगिक केंद्रों की जांच के लिए अभियान चलाया जाएगा.
