सरकारी शिक्षक की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अवसर झारखंड सरकार ने निकाला है. दरअसल, राज्य में कॉलेजों के लेक्चरर के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है. वह उम्मीदवार जो इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं 12 मार्च 2026 तक फार्म को भर लें. साथ ही उम्मीदवारों को सलाह हैं कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें. ऐसे में क्योंकि कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
कितने और किन पदों पर निकाली गई है भर्ती
JPSC यानी झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेजों में लेक्चरर के लिए आवेदन शुरू किया गया है. इसमें कुल 355 पदों को भरा जाएगा. हालांकि, वहीं लोग इसको भर सकते हैं जिन्होंने इससे संबंधित पढ़ाई की है. उम्मीदवार की अधिकतम आयु 40 वर्ष और न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी अनिवार्य है. आरक्षित वर्गों को इसमें छूट मिली हुई है.
आवेदन शुल्क
General, OBC और ईबीसी – 600 रुपये
SSC/SST- 150
अंकों में होगी छूट
ग्रेजुएशन में अंकों के अनुसार और नंबर दिए जाएंगे. अगर आपके 60% नंबर आए थे या उससे ज्यादा 15 नंबर ज्यादा मिलेंगे.
55% से 60% वालों को 10, 45% से 55% के बीच हैं तो 5, पोस्ट ग्रेजुएशन में 60% से अधिक तो 20, 55% से 60% तो 15 नंबर दिए जाएंगे.
हालांकि, आरक्षित वर्गों को इसमें छूट दिया जाएगा. अगर 50% अधिक नंबर होंगे तो 15 नंबर मिलेंगे.
PHD वालों को 15 नंबर, NET या JRF पास उम्मीदवारों को 10 से 15 नंबर, GATE स्कोर के आधार पर 7.5 से 15 नंबर अधिक नंबर मिलेंगे.
बता दें कि आपके अनुभव और आज तक आपको जितने पुरस्कार मिले हैं. उसके आधार पर भी अधिक नंबर दिए जाएंगे.
कैसे करें आवेदन
इसके लिए आपको इनकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. उसके बाद वन टाइम रजिस्ट्रशन करना होगा और उसमें मांगी गई सारी जानकारियों को भरना होगा. पॉलिटेक्निक लेक्चरर 2026 वाली ऑप्शन पर क्लिक करके फार्म की सारी डिटेल को भर लें और फार्म को सबमिट करके उसकी छायाप्रति निकलवा लें.
ये भी पढ़ें: बैंक में नौकरी की इच्छा रखने वालों के लिए बड़ा अवसर…. PNB में 5138 पदों पर भर्ती, इस तरह करें अप्लाई
