उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक प्रेम प्रसंग ने हिंसक रूप ले लिया. एक युवक की प्रेमिका के भाइयों ने उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया. हमले में युवक के गले पर 18 टांके आए हैं. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.
प्रेमिका के भाइयों ने किया युवक पर हमला
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक प्रेम प्रसंग की घटना सामने आई है. यहां वैलेंटाइन डे पर प्रेम प्रसंग ने खूनी मोड़ ले लिया. जानकारी के मुताबिक एक युवक के ऊपर उसकी प्रेमिका के छोटे भाइयों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया. आरोपियों ने ऑपरेशन थिएटर में इस्तेमाल होने वाले सर्जिकल ब्लेड से एक युवक का गला रेत दिया. जिसके बाद में युवक तुरंत ही बेहोश हो गया.
युवक के गले में आए 18 टांके
युवक के बेहोश होने के बाद में परिजनों ने उसे तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया. युवक के गले पर 18 टांके आए हैं. पीड़ित युवक की पहचान 25 साल के महेंद्र कनौजिया के रूप में की गई है. यह पूरी घटना पारा थाना क्षेत्र के खुशहालगंज की है. घटना के बाद में पुलिस ने आरोपियों को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना शनिवार लगभग 5:30 से शुरू हुई.
युवक के परिजन करने जा रहे थे शादी की बात
बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक शटरिंग का काम करता है. महेंद्र के परिजनों ने उसकी 27 साल की प्रेमिका को घर पर बुलाया था. जिसके बाद युवक के परिजन शादी की बात शुरू कर रहे थे, कि इसी दौरान युवती के छोटे भाई शिवम गौतम और अनुराग गौतम पीड़ित युवक के घर पर पहुंच गए. जिसके बाद दोनों ने महेंद्र को जमीन पर गिराते हुए उसके गेल पर हमला कर दिया.
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
जब यह घटना हुई तो महेंद्र के पिता और उसके भाई ने हिम्मत दिखाते हुए हमलावरों से ब्लेड छीन लिया. हमले में महेंद्र तुरंत ही बेहोश हो गया. परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. जिसके बाद युवक के गले पर 18 टांके आए. पीड़ित परिवार ने पुलिस से पूरे मामले की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत ही कार्रवाई करते हुए दोनों भाइयों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.
यह भी पढ़ें- आज विधानसभा के बाहर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन , कांग्रेस नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट
