झांसी से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है. घटना साकिन गांव समथर थाना क्षेत्र की है. दरअसल, पंकज कुशवाहा नामक युवक ने शादी के 5 दिन पहले आत्महत्या कर ली है. युवक की आयु 22 वर्ष है. हालांकि, मामले में मोड़ लाश के पास में रखे पत्थर में लिखे शब्दों ने दिया है. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
दोस्त के साथ थे युवक की मंगेतर के रिश्ते
पत्थर में युवक ने लिखा था कि आबिद खान(युवक का दोस्त) ने सुमन (मंगेतर का बदला हुआ नाम) से 10 दिन पहले संबंध बनाए है, जिसकी जानकारी उसके दोस्त ने दी थी. इसके बाद से पूरा मामले की छानबीन की गई. जानकारी के अनुसार पंकज की आयु एक साल पहले ही तय हुई थी. इस बीच वह अपने दोस्त के साथ उससे मिलने जाया करता था. हालांकि, इसी बीच उसके मंगेतर और पंकज के दोस्त में संबध गहरे हो गए थे और दोनों एक दूसरे से फोन पर काफी बातें करते लगे थे. इसी से परेशान होकर युवक ने अपनी जान ले ली. परेशान होकर युवक ने पेड़ से लटक कर अपनी जान ली है, जिसके बाद सोमवार के दिन पंकज की लाश गांव वालों को मिलने से पूरे इलाके में हडकंप मच गया है.
3 नंबर लिखे थे पत्थर पर
युवक ने पत्थर में तीन लोगों के नंबर लिखे हैं. पंकज के चचेरे भाई ने बताया था एक ही साल पहले ही उसकी शादी तय हुई थी. 21 फरवरी के दिन उसकी शादी थी. रविवार को पंकज चिरगांव में अपनी शादी का कार्ड बांट कर वापस आया था लेकिन सोमवार की सुबह में जब मां ने उसके कमरे का गेट खोला तो पंकज वहां नहीं था. इसके बाद उसकी मां ने उसकी तलाश शुरू करवाई थी. खोजने के थोड़ी देर बाद युवक के घरवालों को ग्रामीणों ने सूचना दी की अंजनी माता मंदिर के पास पीपल के पेड़ पर उनके बेटे की लाश लटकी हुई. घरवालों ने जब ये खबर सुनी तो उनके पैरों तले जमीर खिसक गई थी, जिसके बाद पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी गई.
पुलिस मामले की जांच करना शुरू कर चुकी है. अधिकारियों ने कहा है कि मामले की हर ऐंगल से जांच करने के बाद ही फैसला लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: हिंसा में बदला प्रेम प्रसंग! प्रेमिका के भाई ने रेता युवक का गला, गले में आए 18 टांके
