चंडीगढ़ में गोलीबारी की वारदात हो गई. इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर हो गई. घटना के बाद बाद पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे आरोपियों की पहचान हो सके.
चंडीगढ़ के सेक्टर-22बी से हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी है. यहां गुरुवार रात सनातन धर्म मंदिर के बाहर गोलीबारी की घटना हो गई. यहां बाइक सवार दो युवकों ने ऑटो में सवार लोगों पर गोलियां चला दीं. इस हमले में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.
युवकों ने अचानक चलाई गोली
बताया जा रहा है कि गुरुवार रात ऑटो में कुछ युवक सवार थे. इसी दौरान बाइक पर आए दो युवकों ने उन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी. हमलावरों ने दो से अधिक गोलियां चलाईं. अचानक हुई गोलीबारी से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. गोली लगने से एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं, तीन पहिया वाहन में सवार अन्य लोग घायल हो गए.
गोलीबारी के बाद फरार हुए आरोपी
इस पूरी घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जरूरी कार्रवाई की. मौके से घटना से जुड़े सबूत जुटाए जा रहे हैं, जिससे हमले की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके. पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाने में लगी है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद तुरंत फरार होने का रास्ता चुना.
हमलावरों की तलाश कर रही पुलिस
इस घटना के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. इसके जरिए बाइक सवार दोनों हमलावरों की पहचान करने और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है. यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपियों ने तीन पहिया वाहन में सवार युवकों को ही निशाना क्यों बनाया.
